फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heavy rains in Fatehabad, Ratia and Bhattu Kalan for one hour, the claim of drainage from the city failed in four hours

Fatehabad News: फतेहाबाद, रतिया व भट्टूकलां में एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश, चार घंटे में शहर से जलनिकासी का दावा फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains in Fatehabad, Ratia and Bhattu Kalan for one hour, the claim of drainage from the city failed in four hours
फतेहाबाद जवाहर चौक पर बारिश के बाद जमा हुआ  का पानी।
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को हुई जबरदस्त बारिश ने उमस और गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं फसलों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। बारिश से फतेहाबाद व भट्टूकलां में भीषण जलभराव से लोग परेशान दिखे। हालांकि फतेहाबाद में प्रशासन ने दावा किया था कि बारिश के चार घंटे के बाद जलनिकासी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जवाहर चौक, जीटी रोड, धर्मशाला रोड, मॉडल टाउन, नागरिक अस्पताल, बीघड़ मोड़ पर देर शाम तक पानी की निकासी नहीं हो पाई। बारिश के दौरा ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

फतेहाबाद में वीरवार दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ ही बारिश शुरू हो गई। फतेहाबाद शहर के अलावा हलके के आसपास के गांवों, भट्टूकलां खंड में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं रतिया व भूना खंड में भी अच्छी खासी बारिश हुई है। फतेहाबाद शहर में करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण पूरा शहर पानी-पानी नजर आया। जवाहर चौक, धर्मशाला रोड, जीटी रोड, पपीहा पार्क एरिया, नागरिक अस्पताल, फव्वारा चौक, एमसी कॉलोनी, बीघड़ मोड़, भट्टू रोड, लालबत्ती चौक, भूना रोड, सिरसा रोड व हिसार रोड पर भारी जलभराव के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। सबसे अधिक परेशानी जवाहर चौक व तुलसीदास चौक पर लोगों को हुई। यहां पर दो से तीन फुट तक पानी का जलभराव हो गया और पानी दुकानों में जा घुसा। जवाहर चौक में झील जैसा माहौल रहा और बच्चे बारिश के पानी में नहाते देखे गए।
विज्ञापन



भट्टूकलां : वीरवार को जोरदार बारिश हुई है, जिस कारण कस्बे में हिसार रोड, फतेहाबाद रोड, रेलवे स्टेशन रोड पर भारी जलभराव हो गया। जलभराव के चलते पंचायत को ट्रैक्टर चलित पंपों की सहायता से पानी निकालना पड़ा। जलनिकासी की सुविधा न होने के चलते कस्बे के लोगों में भारी रोष भी देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतिया : शहर में वीरवार को हुई हल्की बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया वहीं क्षेत्र के अनेक गांवों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। क्षेत्र में जहां शहर के साथ-साथ गांव अलीकां, बलियाला, सरदारेवाला, नागपुर सहित अन्य गांव में जोरदार बारिश हुई, जिससे खेतों के साथ-साथ गलियों में भी पानी भर गया। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मंगलवार से मौसम में बदलाव चल रहा है। मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद बुधवार व वीरवार को अच्छी बरसात हुई है। लोगों का कहना है कि मौजूदा समय में बरसात की काफी आवश्यकता बनी हुई थी। लोग भी इंद्र देवता से बरसात को लेकर प्रार्थनाएं कर रहे थे। लोगों का कहना है कि जुलाई महीने के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


फसलों के लिए वरदान है बारिश
बारिश के कारण जहां शहरी क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान हुए हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह बारिश नरमा व धान की फसल के लिए वरदान बताई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में नहरी पानी की सप्लाई रुकने के कारण किसानों ने धान की रोपाई का कार्य रोक दिया था, लेकिन अब अच्छी बारिश के बाद धान की रोपाई का कार्य आरंभ हो जाएगा। साथ ही नरमा की जलती फसल को भी इस बारिश से संजीवनी मिली है।


आज भी बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, सात जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई क्षेत्रों में अधिक बारिश तो कहीं हल्की बूंदाबांदी होगी। इससे तापमान में गिरावट भी संभावित है। वीरवार को फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



फतेहाबाद में बारिश का आंकड़ा
खंड बारिश
फतेहाबाद 22
भट्टूकलां 26
भूना 03
रतिया 04
कोट
बारिश के कारण शहर में ढाई घंटे तक बिजली व्यवस्था बाधित रही थी, जिस कारण शहर में जलनिकासी में थोड़ी परेशानी आई। लेकिन हमने धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक व जवाहर चौक, जहां अधिक जलभराव होता है, वहां जनरेटर पंपों के माध्यम से जलनिकासी का कार्य किया है और पानी निकालने का कार्य तेजी से किया गया है। एसटीपी में लाइट नहीं थी, लेकिन फिर भी जनरेटर पंपों के माध्यम से पानी निकाला गया है।

-एसके त्यागी, कार्यकारी अभियंता, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed