फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heavy rain in the city, relief from heat, dry paddy field

शहर में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, धान क्षेत्र रहा सूखा

Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the city, relief from heat, dry paddy field
पिछले करीब दस दिन से गर्मी झेल रहे क्षेत्र वासियों को थोड़ी सी राहत मिली है। शनिवार को जिले में कुछ हिस्सों में बारिश हुई। फतेहाबाद शहर व कुलां में लगभग 10 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा टोहाना में हल्की सी बूंदाबांदी हुई है। इस बारिश के बाद गर्मी से काफी निजात मिली है, मगर किसानों को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। धान के क्षेत्र में पानी की ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है, लेकिन धान का क्षेत्र शनिवार को भी सूखा ही रहा। हालांकि बारिश होने के बाद भी आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की ठंडी हवा चल रही थी।
विज्ञापन

मौसम में शनिवार को दो बार परिवर्तन हुआ। सुबह करीब 3 बजे तेज हवा चली और काले बादल छा गए। बिजली चमक रही थी। उस दौरान कुलां क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इसके बाद गर्मी से मामूली राहत मिली। मगर दोपहर तक फिर से उमस बढ़ गई और खूब गर्मी हो गई। दोपहर को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद करीब चार बजे तक बारिश शुरू हो गई। लगभग दस मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद तापमान कम होकर 36 डिग्री पर आ गया और हवा में उमस भी कम हो गई। शाम को 5 बजे मौसम सुहाना हो गया। उस समय भी आसमान में बादलवाही बनी हुई थी।
विज्ञापन

किसानों के लिए संकट का दौर
फिलहाल इस मौसम में सबसे ज्यादा संकट में किसान हैं। खासकर, धान बोने वाले किसानों के लिए मुश्किल दौर है। दरअसल, पिछले करीब दस दिन से मौसम खूब गर्म है। खेतों में पानी सूख जाता है। लोड बढ़ने के कारण बिजली पर्याप्त मिल नहीं रही। ट्यूबवेल बिजली कटों के कारण चल नहीं पा रहे। वहीं नहरों में पानी पर्याप्त नहीं मिल रहा। नहरों में फिलहाल 8 दिन पानी आता है और 16 दिन नहरें बंद रहती हैं। इस स्थिति में किसानों को सिर्फ बारिश से आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया क्षेत्र में धान ज्यादा, वहां बूंदाबांदी भी नहीं
जिले में रतिया क्षेत्र में धान सबसे ज्यादा बोया जाता है। मगर शनिवार को इस क्षेत्र में बूंदाबांदी भी नहीं हुई। फतेहाबाद क्षेत्र में शहर से लेकर गांव अहरवां तक यानी लगभग 8 किलोमीटर के दायरे में बारिश हुई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed