फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heat is wreaking havoc, maximum temperature increased by seven degrees in six days

Fatehabad News: कहर बरपा रही गर्मी, छह दिनों में सात डिग्री तक बढ़ा अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Heat is wreaking havoc, maximum temperature increased by seven degrees in six days
फतेहाबाद की हंस मार्केट से गर्मी के दौरान गुजरती युवतियां।
फतेहाबाद। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक तो भीषण गर्मी और इसके साथ बिजली के लंबे कट से लोग बेहाल हो रहे हैं। जिले में रविवार को अधिकतम पारा 46 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 डिग्री दर्ज किया। बीते छह दिनों में जिले के अधिकतम तापमान में सात डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं रविवार को छुट्टी होने के चलते नहरों पर नहाने के लिए लोगों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शहर में सन्नाटा छाया रहा। संडे बाजार भी सुनसान रहा और शाम के समय चहल-पहल हुई और लोग खरीददारी करने पहुंचे। गर्मी के चलते जानवर भी परेशान हैं और पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण शहर में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। फतेहाबाद के पपीहा पार्क के सामने, जवाहर चौक, फव्वारा चौक लाल बत्ती चौक और हंस मार्केट में स्थित दुकानदारों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। शहर में गन्ने के जूस, आइसक्रीम, गाेंद कतीरा और नींबू शिंकजी की मांग में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी के साथ ही बढ़ी मटकों की मांग
फ्रिज के पानी से परहेज करने वाले लोग मिट्टी के मटका का पानी पसंद कर रहे हैं। इसके चलते मटके की डिमांड बढ़ी है। मिट्टी का मटका कल तक बाजारों में सिर्फ 100 रुपये में बिक रहे थे वहीं अब मांग बढ़ने के कारण 150 रुपये में से लेकर 160 तक हो गया है। फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी स्थित मटका विक्रेता दीपू और राजेंद्र आदि ने बताया कि मटके की डिमांड बढ़ी है। लागत बढ़ने के कारण रेट में बढ़ाेतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से बढ़ा तापमान
सोमवार : 39
मंगलवार : 40
बुधवार : 41
वीरवार : 42
शुक्रवार : 43
शनिवार : 44
रविवार : 46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed