फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heard the speech of children between chaos PM

अव्यवस्थाओं के बीच बच्चों ने सुना पीएम का भाषण

Sat, 06 Sep 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Sep 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर सरकारी स्कूलों में अव्यवस्थाओं के बीच छात्र-छात्राओं ने पीएम का भाषण सुना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइकिल स्टैंड के शेड के नीचे एलसीडी लगाई गई थी, जहां बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


राजकीय प्राथमिक पाठशाला भट्ठा कालोनी में एक छोटे से कमरे में एजुसेट की व्यवस्था की गई थी। कमरा छोटा होने के कारण आधे विद्यार्थी अंदर तो आधे बाहर बैठे थे। जो सिर्फ प्रधानमंत्री की आवाज ही सुन पा रहे थे। वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो एलसीडी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को लेकर अध्यापकों तथा विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता देखी गई। एजुसेट पर चल रहे लाइव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछे गए सवाल ‘यदि आप अध्यापक होते तो आप को किस तरह के विद्यार्थी पसंद करते’ में पीएम ने कहा कि अध्यापक का कर्तव्य होता है कि वह एक कक्षा में पढ़ने वाले 30 विद्यार्थियों को एक समान समझे। यही उसका कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि मै एक शिक्षक होता तो सभी को एक समान समझता और प्यार करता और समान शिक्षा देता। अपने काम के समय पर मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।

उन्होंने अधिकारियों को भी कह रखा है कि वह 11 घंटे काम करेंगे तो मै 12 घंटे,14 घंटे काम करेंगे तो 15 घंटे काम करने के लिए तैयार हूं। ‘इस तरह के कार्यक्रम  से बच्चों को क्या लाभ होगा’ के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी काम स्वार्थ के लिए नहीं करता हूं और स्वार्थ के लिए किया गया काम नहीं होता है।

 देश तो हमारे चेहरे देखकर थक चुका है हम आप लोगों के चेहरे देखने आए हैं। लगभग एक घंटे तक चले सवाल-जवाबों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कुछ करने के लिए सपने देखना जरूरी होता है तभी आगे बढ़ा जा सकता है। इसके लिए जरूरत है तो हिम्मत की। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि देश को गर्ल्स शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। सभी स्कूलों में कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान का आयोजन हुआ।

स्कूलों में बंटा स्वादिष्ट व्यंजन
सरकारी स्कूलों में शिक्षक दिवस को त्यौहार की तरह मनाया गया। स्कूलों में शुक्रवार को मिड डे मिल योजना के तहत खीर, छोले तथा पूड़ी परोसा गया।

सीएम ने नहीं किया सम्बोधन
स्कूलों में पीएम के भाषण से पहले सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का भी सम्बोधन का कार्यक्रम था। जिसको लेकर बच्चे स्कूलों में 11 बजे पहुंच गए और सीएम के भाषण का इंतजार करने लगे। लेकिन सीएम साहब ने भाषण नहीं दिया और बच्चों ने दोपहर का खाना खाने के बाद प्रधानमंत्री का भाषण सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed