फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health Wellness Center will be called Ayushman Arogya Mandir, name will be changed in 20 days

Fatehabad News: हेल्थ वेलनेस सेंटर कहलाएंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 20 दिन में बदले जाएंगे नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Health Wellness Center will be called Ayushman Arogya Mandir, name will be changed in 20 days
फतेहाबाद के नहर कॉलोनी में हेल्थ वेलनेस सेंटर
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में खोले गए हेल्थ वेलनेस सेंटरों के नाम बदल रहा है। ये सेंटर अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहलाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय ने इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय को 25 दिसंबर तक नए नाम से बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों ही इन सब सेंटरों को अपग्रेड किया है। वहां पर सीएचओ नियुक्त किए गए हैं लेकिन अब विभाग इन सेंटरों के नाम बदल रहा है। ये नाम 20 दिन के अंदर बदलने होंगे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 106 हेल्थ वेलनेस सेंटर चल रहे हैं। शहरी क्षेत्र फतेहाबाद में तीन और टोहाना में दो सेंटर संचालित हैं।
विज्ञापन

---------
शहर के तीन सेंटरों पर लटका है ताला, भर्ती के बाद भी तीन में से एक डॉक्टर मिला
स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद शहर की नहर कॉलोनी, स्वामीनगर और ठाकर बस्ती में हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू किए हैं। अप्रैल के बाद ये शुरू हुए थे लेकिन वहां पर पूरी तरह से स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू नहीं हो सकीं। मेडिकल ऑफिसर न होने के कारण वहां ताला लटका है। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में भर्ती शुरू की थी। इसके बावजूद एक ही डॉक्टर मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सीएचओ के भी तीन पद खाली
ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू किए गए हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ के 106 पद स्वीकृत हैं लेकिन सीएचओ 102 सेंटरों पर ही तैनात हैं। चार पद वहां भी खाली हैं।

------------------------------
हेल्थ वेलनेस सेंटरों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से जाना जाएगा। 25 दिसंबर तक नाम बदलने के निर्देश मिले हैं। शहर फतेहाबाद के हेल्थ वेलनेस सेंटरों को शुरू करने के लिए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत यहां अन्य स्टाफ भी भर्ती होना है। - डॉ. अनामिका बिश्नोई, उप सिविल सर्जन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed