{"_id":"4dbc091671212a2ed1b4405c362f8d72","slug":"health-facilitties-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सस्ते दामों पर मिलेगी एमआरआई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सस्ते दामों पर मिलेगी एमआरआई की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को दीपावली के अवसर पर एमआरआई मशीन की शुरूआत हुई। इस सुविधा से प्रदेश के लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
संस्थान में एमआरआई की फीस 1800 से 6000 रुपये होगी, जो बाजार में 5500 से 15000 हजार रुपये तक वसूली जाती है। इसके अलावा संस्थान से बाहर के मरीजों के लिए भी यह सुविधा बाजार से लगभग 50 प्रतिशत कम दरों पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
इससे पहले, हवन का आयोजन किया गया और मशीन पर तिलक कर इसकी शुरुआत की गई। अध्यक्षता मेडिकल निदेशक रामचंद्र सिवाच ने की। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा व आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से एमआरआई मशीन की शुरू करने की योजना बनी हुई थी। इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आठ फरवरी को मेडिकल में एमआरआई मशीन शुरू करने की घोषणा की थी। मंगलवार को ट्रायल के लिए इसकी शुरुआत की गई।
यह मशीन बैंगलोर की एक कंपनी द्वारा करीब छह करोड़ की लागत से शुरू की गई है। इस मौके पर कंपनी के सीईओ नीरज आरोड़ा, रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. देवेंद्र कौर, डॉ. चिरंजीव आदि अधिकारी मौजूद रहे।