{"_id":"65bfd01b42261f58a301313b","slug":"health-department-will-start-screening-camp-regarding-oral-cancer-from-today-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-112218-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मुंह के कैंसर को लेकर स्वास्थ्य विभाग आज से शुरू करेगा स्क्रीनिंग कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मुंह के कैंसर को लेकर स्वास्थ्य विभाग आज से शुरू करेगा स्क्रीनिंग कैंप
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग मुंह के कैंसर को लेकर सोमवार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला नागरिक अस्पताल में स्पेशल कैंप लगाएगा। इस कैंप में मरीजों के मुंह की जांच की जाएगी और अगर कैंसर को लेकर कोई लक्षण दिखते है तो हायर सेंटर में रेफर करके टेस्ट करवाए जाएंगे। इसको लेकर निदेशक हेल्थ सर्विस डेंटल डॉ. कुलदीप गौरी ने उप सिविल सर्जन डेंटल, सीनियर डेंटल सर्जन और डेंटल सर्जन को को निर्देश जारी किए हैं।
निदेशक डॉ. कुलदीप गौरी का कहना है कि तंबाकू आदि का सेवन करने से मुंह का कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। ओपीडी में तीन से चार दिन में एक केस सामने आ रहा है। मुंह खोलने में दिक्कत होना, खाना चबाने या निगलने में दिक्कत होना, गले में गांठ होना, मुंह या कान में दर्द होना आदि लक्षण कैंसर के हो सकते हैं। इसलिए जांच करवाना जरूरी है। अगर समय पर जांच और उपचार हो जाए तो बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
कोट
लोगों को ओरल कैंसर के प्रति जागरूक करने और स्क्रीनिंक को लेकर प्रदेश के सभी उप सिविल सर्जन डेंटल को निर्देश जारी किए हैं कि पीएचसी, सीएचसी, नागरिक अस्पताल में कैंप लगाकर स्क्रीनिंग की जाए और लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
- डॉ. कुलदीप गौरी, निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डेंटल

04जेएनडी15: बाबा फुल्लू साध गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद