{"_id":"6893935214276ae652094c3d","slug":"health-department-took-seven-samples-of-drinking-water-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-138123-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल के सात सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल के सात सैंपल लिए
Wed, 06 Aug 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
पानी के सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में अलग-अलग जगहों से पीने के पानी के सात सैंपल लिए। इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसकी बैक्टीरिया जांच फतेहाबाद में की जाएगी।
एसएमओ डॉ. कुणाल वर्मा ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमेश नैन, विकास कुमार, अनिल और प्रवीन की टीम का गठन किया। टीम ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता सुरेश के साथ मिलकर शहर के डीएवी स्कूल के दोनों वाटर कूलर, बीके आइस फैक्टरी, सच डायरी आइस फैक्टरी, सिविल अस्पताल में बूस्टिंग स्टेशन, जुगनू और राजू के आजाद नगर स्थित घर से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
सात जगहों से पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए फतेहाबाद लैब में भेजे जाएंगे जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. कुणाल वर्मा, एसएमओ, टोहाना।