फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health department formed eight teams regarding flood, sent demand from PCM to anti snack injections

Fatehabad News: बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बनाई आठ टीमें, पीसीएम से लेकर एंटी स्नैक इंजेक्शनों की भेजी डिमांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Health department formed eight teams regarding flood, sent demand from PCM to anti snack injections
बाढ़ के खतरे को देखते हुए बनाया गया स्पेशल वार्ड
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग बाढ़ की आशंका को देखते हुए अलर्ट हो गया है। बाढ़ से बिगड़ने वाली स्थिति से निपटने के लिए सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने जिले में आठ टीमों को गठन कर दिया है। ये टीमें बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी और उन्हें जरूरत की दवाइयां उपलब्ध करवाएंगी। टीम में विभाग ने एसएमओ, मेडिकल ऑफिसर, लैब तकनीशियन, एमपीएचडब्ल्यू को शामिल किया गया है। ये ही नहीं विभाग ने पीसीएम से लेकर एंटी स्नैक जैसी जरूरत की दवाइयों की डिमांड भी कर दी है।
विज्ञापन

विभाग ने अस्पतालों में बेड भी रिजर्व करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य एडवाइजरी भी जारी की गई है। जाखल में टीमों को फील्ड में उतारा गया है। यहां पर कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। सिविल सर्जन कार्यालय ने पीसीएम, दर्द निवारक दवाइयां, ओआरएस, एंटी बायटिक, रेबीज वेक्सीन, जिंक टेबलेट, क्लोरिन टेबलेट, एंटी स्नेक आदि दवाइयों की डिमांड भेजी है। अधिकारियों की माने तो 20 से ज्यादा प्रकार की दवाइयों की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

-------
जानिए कहां-कहां बनाई गई टीमें
फतेहाबाद खंड के अधिकारी
डॉ. मनीष टुटेजा, उप सिविल सर्जन
डॉ. रसीद, नोडल अधिकारी
डॉ. लवलीन, इंचार्ज, ब्लड बैंक
डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी
ईश्वर सिंह, मुख्य फार्मासिस्ट
कुलदीप सिंह, फ्लीट मैनेजर
प्रेम सिंह, बायोमेडिकल इंजीनियर

बड़ोपल
डॉ. अक्षय, मेडिकल ऑफिसर
सतीश कुमार, फार्मेसी ऑफिसर
कुलदीप सिंह, एमपीएचडब्ल्यू
सुरेंद्र कुमार, एमपीएचडब्ल्यू
धोलू राम, लैब तकनीशियन
----
रतिया
डॉ. भरत सिंह, एसएमओ
डॉ. किशन, मेडिकल ऑफिसर
सुदेश कुमारी, एसएनओ
बलबीर कौर, एसएनओ
जीतपाल, फार्मेसी ऑफिसर
रमेश कुमार, लैब तकनीशियन
-----
भूथनकलां
डॉ. मुकेश कुमार, मेडिकल ऑफिसर
डॉ. नरेंद्र नड्डा, मेडिकल ऑफिसर
नरेश कुमारी, एसएनओ
कृष्ण लाल, फार्मेसी ऑफिसर
रवि कुमार, लैब तकनीशियन
---
जाखल
डॉ. महेश, एएमओ
अशोक कुमार, बीईई
संदीप सिंह, फार्मेसी ऑफिसर
अवतार सिंह, एमपीएचडब्ल्यू
---

भट्टूकलां
डॉ. सुशील कुमार, मेडिकल ऑफिसर
संजय कुमार, फार्मेसी ऑफिसर
कश्मीरी लाल, एमपीएचडब्ल्यू
---
भूना
डॉ. संगीता, एसएमओ
डाॅ. प्रणव, नोडल अधिकारी
अशोक कुमार, नर्सिंग स्टाफ
गायत्री, सीनियर नर्स
मुन्नी, सीनियर नर्स
सुमन, फार्मेसी ऑफिसर
भूपेंद्र, लैब तकनीशियन
--
टोहाना
डॉ. राम, नोडल अधिकारी
डॉ. हेमंत, मेडिकल ऑफिसर
किरण, एसएनओ
किंदुबाला, एसएनओ
बिमला देवी, एसएनओ
रमन शर्मा, फार्मेसी ऑफिसर
राजेश कुमार, लैब तकनीशियन
विकास, एमपीएचडब्ल्यू
रमेश कुमार, एमपीएचडब्ल्यू

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बीमार होने की स्थिति में अपनी मर्जी से दवाई न खाएं। बाहर का खाना खाने से बचें। कटे-फटे फलों का प्रयोग न करें। बाहर पानी में नंगे पैर न घूमें। बुखार-उल्टी, दस्त, पेट दर्द, शरीर पर दाने होने पर अस्पताल में डॉक्टर को दिखाएं। शरीर को ढक कर रखें। अपने पास इमरजेंसी किट तैयार रखें। जिसमें टॉर्च, बैटरी, माचिस, मोमबती, क्लोरिन की गोलियां, ओआरएस पैकेट इत्यादि रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बाढ़ की आशंका को देखते हुए टीमों का गठन कर दिया गया है। जरूरत की दवाइयों की डिमांड भेजी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed