फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   He went on voting pro INLD and Hazkan

मतदान को लेकर इनेलो और हजकां समर्थक भिड़े

Fri, 17 Oct 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Oct 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
गांव नहला में चुनाव समाप्ति के  बाद बुधवार रात इनेलो और हजकां के समर्थकों के बीच मतदान को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से जमकर पथराव हुआ, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने पुलिस पीसीआर पर भी पथराव किया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन


तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में तीन बटालियन फोर्स की तैनाती की गई है। गांव फतेहाबाद हलका के अंतर्गत आता है। हजकां समर्थक कुलदीप का आरोप है कि इनेलो समर्थक उन्हें हजकां प्रत्याशी दूड़ाराम के पक्ष में वोट न देने के लिए दबाव बना रहे थे। जब कुलदीप ने विरोध किया तो इनेलो समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी। यह सूचना जब गांव के हजकां समर्थकों को पता चली तो उनमें रोष फैल गया।
विज्ञापन


देर रात दोनों पार्टी के समर्थकों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते देखते पथराव में बदल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच कुछ उपद्रवियों ने अंधेरा का फायदा उठाते हुए पुलिस पीसीआर पर भी पथराव कर दिया, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं, पथराव में साभा राम, पाला राम, कुलदीप सिंह व कृष्ण कुमार घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी ने नहीं दी शिकायत
नहला गांव में चुनाव के बाद हुए विवाद को मिटाने के लिए भूना एसएचओ कुलदीप सिंह और पुलिस कप्तान शिव चरण अत्री ने गुरुवार दोपहर बाद करीब 4 बजे भूना थाने में दोनों पार्टी के समर्थकों की बैठक बुलाई। साथ ही विवाद के पहलुओं पर जांच की। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर मामले को हल कर लिया है। किसी के भी तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed