{"_id":"69b4502a03f8a0c298000e2c","slug":"he-was-creating-obstacles-in-his-illicit-relationship-first-he-drank-alcohol-and-then-he-was-killed-by-hitting-him-on-the-head-with-a-rod-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150072-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अवैध संबंधों में बन रहा था बाधा, पहले शराब पी, फिर सिर पर रॉड मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अवैध संबंधों में बन रहा था बाधा, पहले शराब पी, फिर सिर पर रॉड मारकर हत्या
Fri, 13 Mar 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सेक्टर 11 में निर्माणाधीन अस्पताल के पास कैंटर चालक जयवीर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दोस्त मनोज उर्फ वकील निवासी गांव मानावाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मनोज उर्फ वकील भी गाड़ी चलाता है। मनोज भी जयवीर के साथ यूपी से गाड़ी में लोड करके आया था। सेक्टर 11 में दोनों ने बैठकर शराब पी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका जयवीर की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। जयवीर उसी में बाधा बन रहा था।
दोनों ने शराब पी तो इसके बाद कहासुनी हो गई। उसने गाड़ी में रखी रॉड से सिर में वार कर दिया था। जिससे जयवीर की मौत हो गई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने चालक जयवीर का मोबाइल फोन तोड़ दिया था। तोड़ा ताकि किसी को पता न चल सके। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से चला गया था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता विनोद ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और मृतक ने पहले शराब पी थी। इसके बाद आरोपी ने सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण आरोपी का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध होना सामने आया है।
-
ये था मामला
थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि 11 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-11 स्थित निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान जयवीर पुत्र खेताराम, निवासी भोडिया खेड़ा के रूप में की। मृतक के मामा श्रवण ने हत्या का शक जताते हुए शिकायत दी थी।