{"_id":"684b0cf1778d922893074d8a","slug":"he-came-to-dcos-room-and-threatened-to-kill-him-five-days-ago-he-had-taken-action-against-fake-medicines-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135375-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीसीओ के कमरे पर आकर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीसीओ के कमरे पर आकर दी जान से मारने की धमकी
Thu, 12 Jun 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार-सिरसा रोड पर पंचायत भवन के सामने औषधि नियंत्रण अधिकारी दिनेश कुमार को उनके कमरे पर आकर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना 12 मई की है। मामले में शहर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। डीसीओ का आरोप है कि नकली दवाओं पर कार्रवाई करने के बाद धमकी दी गई है। मामले में एक आरोपी पकड़ा जा चुका है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी होनी है। पुलिस को दी शिकायत में औषधि नियंत्रण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि वे पंचायत भवन के सामने एक दुकान के ऊपर कमरे में रहते है। डीसीओ के अनुसार 12 मई को रात करीब 10 बजे कोई व्यक्ति आया और उसने दरवाजा खटखटाया और जोर-जोर चिल्लाकर नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और 10-12 केमिस्ट भी मौके पर पहुंच गए। मामले में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें एक युवक दरवाजा खटखटाता हुआ नजर आ रहा है।
घटना से पांच दिन पहले की थी नकली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई
डीसीओ का कहना है कि आसपास के लोगों ने बताया कि दरवाजा खटखटाने वाला व्यक्ति कार से निकला था और उसमें चार से पांच व्यक्ति मौजूद थे। 7 मई को नकली दवाइयां बेचने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। दूसरा व्यक्ति पकड़ा नहीं गया। आशंका है कि उनमें से कोई जानकार हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।