{"_id":"bba0446ab00c6438cfa39ce963eb5eaa","slug":"he-also-took-aim-at-the-conference-on-congress-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना
fatehabad
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश भर में 2 लाख जुझारू कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की जाएगी जो चुनावी जंग लड़ेगी और प्रदेश में कांग्रेस की तीसरी बार सरकार बनवाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि तीसरी बार सरकार बनने के बाद उनकी सक्रिय भागीदारी सरकार में सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों सशक्त उम्मीदवार टिकट की लाइन में हैं, जिससे पार्टी की मजबूती का अहसास होता है। वे यहां पर भाजपा पर सशक्त उम्मीदवार न होने के बारे में कटाक्ष कर रहे थे।
विज्ञापन
मोदी को पीएम बनाकर ठगा महसूस कर रहे लोग
सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस प्रकार का माहौल बना दिया गया कि लोगों ने भाजपा की नीतियों को नहीं, एक व्यक्ति विशेष को मौका दिया। उस समय लोगों को अच्छे दिन लाने के वादे कर उन्हें गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को जिन आशाओं व आकांक्षाओं के साथ देश की बागडोर सौंपी थी उससे अब देश व प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।
विज्ञापन
हुड्डा ने गिनवाए विकास के काम
मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान पिछले साढ़े 9 साल में हरियाणा विकास के मामले में देश में 14वें से पहले स्थान पर आ गया है। प्रदेश के किसानों को देश भर में सबसे अधिक गन्ने का भाव दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां दूसरे राज्यों की तुलना में सस्ती और ज्यादा बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डीजल के दाम देश भर में सबसे कम है। गरीबों के लिए गांवों में 2 लाख और शहरों में डेढ़ लाख घर सरकार द्वारा बनाकर दिए जा रहे हैं।
गुजरात से की विकास की तुलना
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश में एक जनसभा के दौरान कहा था कि किसी भी प्रदेश के विकास का पैमाना वहां की प्रति व्यक्ति आय से आंका जा सकता है। मोदी ने तब कहा था कि उत्तरप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 33 हजार है और गुजरात में यह आय 75 हजार है। हुड्डा ने बताया आज हरियाणा प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 33 हजार रुपये है जो देश भर में सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में बुजुर्गों को 1 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है जबकि गुजरात में यह केवल 400 रुपये है।
कांग्रेसी गिले शिकवे भूलाकर मजबूती से करें काम : तंवर
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर नेे कहा कि आपसी गिले-शिकवे भूलकर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करें। पिछले पांच वर्षों के दौरान सिरसा संसदीय क्षेत्र के लिए उन्होंने विकास की एक योजनागत नींव रखी, जबकि विपक्षियों ने केवल लोगों को बहकाया। मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
ये थे मौजूद
इस मौके पर उपायुक्त डीके बेहरा, पुलिस अधीक्षक शिवचरण अत्री, अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, एसडीएम बलजीत सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस पर्यवेक्षक विजेंद्र कादयान, पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल, पूर्व जिला प्रधान रणधीर सिंह, जयपाल लाली, आनंदवीर गिल्लाखेड़ा, अरविंद शर्मा, उषा दहिया, कृष्णा पूनिया, टेकचंद मिड्ढा, बलजीत बैनीवाल, मुख्त्यार सदर, विरेंद्र नारंग, नरेश सरदाना, विरेंद्र सिवाच, आत्मप्रकाश मेहता, सुभाष बिश्नोई, चौ. अजब सिंह सिंवर, एडवोकेट सुशील बिश्नोई, ओपी चोपड़ा, ओपी बैनीवाल नहला, ओमप्रकाश केहरवाला, सुरेंद्र पाल व रमेश डांगरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।