{"_id":"61afa559f5477e26a35e6aaa","slug":"haze-knock-after-rain-visibility-10-meters-fatehabad-news-hsr6188294123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद छाई सर्दी की पहली तेज धुंध, दृश्यता घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद छाई सर्दी की पहली तेज धुंध, दृश्यता घटी
विज्ञापन
फतेहाबाद। दो दिन पहले रविवार को बारिश, ओलावृष्टि के बाद मंगलवार सुबह इस सर्दी की पहली तेज धुंध ने दस्तक दी। इस दौरान दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह करीब 9 बजे मौसम साफ हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फतेहाबाद के किसान ओमप्रकाश, रमेश कुमार, जयवीर सिंह, सूरजभान, देवेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं की लगभग 80 फीसदी बिजाई का कार्य पूरा हो चुका है। फसल खेतों में हरी-भरी दिखाई देने लगी है। ऐसी स्थिति में फसल पर जब धुंध छाने के बाद ओस की बंदे गिरती है तो इससे फसल की गुणवत्ता बढ़ती है। सब्जी की फसलों पर अच्छा असर पड़ता है। एक स्कूल वैन चालक ने कहा कि धुंध छाने से गाड़ियों की पार्किंग लाइट जलाकर और फॉग लाइट का प्रयोग करके वाहन चला रहे हैं।
इस समय की धुंध फसलों के लिए लाभदायक है। गेहूं की बिजाई का अधिकांश कार्य संपन्न हो चुका है। इस समय फसल को ठंड की जरूरत रहती है। - डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग