फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryanvi glimpse seen in cultural program

Fatehabad News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी हरियाणवी झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi glimpse seen in cultural program
भट्टूकलां में संगठित महिला स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में समूह सखियों को सम्मानित करते आयोजक।
भट्टू कलां। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संगठित महिला स्वयं सहायता समूहों के क्लस्टर स्तरीय संगठनों की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें महिलाओं ने हरियाणवी, पंजाबी व राजस्थानी गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ एलडीएम संजय कुमार व डीपीएम सतबीर सिंह ने किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूकता संदेश दिया। महिलाओं के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। क्लस्टर प्रधान लक्ष्मी व प्रियंका ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 100 स्वयं सहायता समूह को 4 करोड़ 50 लाख रुपये बैंक लोन, 17 समूह को 5 लाख 10 हजार रुपये आरएफ, 70 समूह को 35 लाख रुपये सीआईएफ, उत्पादन समूह को 2 लाख रुपये, आईएफसी के तहत 10 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन


समूह सखियों को सराहनीय कार्य करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक इंचार्ज अनिल खिचड़ ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वयं सहायता समूह की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सतपाल सिंह लॉयल, बीपीएम संजय कुमार, बीसीसी सुशील कुमार, हरदीप खिचड़, एबीपीओ सतपाल सिंह, एसबीआई से सागर व विनोद कुमार, डीएफएम सुभाष सैनी, आयुष कुमार, पूनम, लक्ष्मी, सरोज, नीतू, सुनीता, बास्कोरी, रवीना, सुमन, सविता व गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed