{"_id":"6587f79a6fc9e261a90b18cd","slug":"haryana-rajasthan-couple-consumed-poison-died-during-treatment-in-fatehabad-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राजस्थान के दंपत्ति ने खाया जहर, फतेहाबाद में उपचार के दौरान मौत, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राजस्थान के दंपत्ति ने खाया जहर, फतेहाबाद में उपचार के दौरान मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
Sun, 24 Dec 2023 02:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:49 PM IST
सार
मृतकों की एक साल पहले शादी हुई थी, एक ही चारपाई पर बेहोशी हालत में दोनों मिले, जहां से अस्पताल लाया गया। राजस्थान पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। भादरा में पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र के साथ लगते राजस्थान के गांव महराणा में जहरीले पदार्थ के सेवन से पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई। दोनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर दोनों की मौत हो गई। राजस्थान की भादरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए राजस्थान के भादरा में ले गए। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक भादरा पुलिस के जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि राजस्थान के गांव महराणा निवासी 31 वर्षीय मनजीत की शादी करीब एक साल पहले सिरसा के गांव गुसाईआना निवासी 22 वर्षीय सुमन के साथ हुई थी। मनजीत गांव में ही मोबाइल का काम करता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दोनों घर पहुंचे और बेहोश होकर एक ही चारपाई पर गिर गए। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर दोनों उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जहरीले पदार्थ सेवन के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन