फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana Former Panchayat Minister Devendra Babli gave political hints, posted in poetic style on X

Haryana Politics: पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने दिए सियासी संकेत, एक्स पर शायराना अंदाज में डाली पोस्ट

Thu, 25 Apr 2024 02:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 Apr 2024 02:20 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को हरियाणा में बार-बार समीकरण बदल रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने एक्स शायराना अंदाज में पोस्ट की की है। जिसके अलग ही मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana Former Panchayat Minister Devendra Babli gave political hints, posted in poetic style on X
पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का एक्स हैंडल - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट डालकर सियासी संकेत दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बेड़ियों को पिघलाने का जिक्र किया है। इस पोस्ट के साथ ही सियासी गलियारों में देवेंद्र बबली के जननायक जनता पार्टी छोड़ने की चर्चाएं गर्म हो गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है साल 2019 में कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने पर देवेंद्र बबली ने जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा। एक लाख से भी ज्यादा वोट पाकर उन्होंने तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को करारी शिकस्त दी थी। बाद में जजपा कोटे से उन्हें दिसंबर 2021 में विकास एवं पंचायत मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन


जजपा प्रदेशाध्यक्ष पहले ही छोड़ चुके पार्टी
देवेंद्र बबली के ही विधानसभा क्षेत्र टोहाना से आने वाले सरदार निशान सिंह कुछ दिन पहले ही जजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ चुके हैं। ऐसे में अब बबली भी अगर पार्टी छोड़ देंगे तो टोहाना हलके ही नहीं बल्कि फतेहाबाद जिले में भी दुष्यंत चौटाला व उनकी पार्टी के लिए करारा झटका होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पंक्तियों को डाला पोस्ट में...
जो तुझ से लिपटी बेड़ियां
समझ न इनको वस्त्र तू 
ये बेड़ियां पिघाल के
बना ले इनको शस्त्र तू
तू खुद की खोज में निकल
तू किस लिए हताश है, 
तू चल तेरे वजूद की
समय को भी तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed