फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana Former JJP state president Nishan Singh will join Congress, will join in Chandigarh on Monday

Haryana: जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह थामेंगे कांग्रेस का दामन, सोमवार को चंडीगढ़ में करेंगे ज्वाइन

Sat, 27 Apr 2024 02:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के बीच जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह कांग्रेस शामिल होने जा रहे हैं। इसके साथ फतेहाबाद, हिसार, सिरसा के अलावा अन्य जिलों से भी जजपा के कई पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल होंगे। सरदार निशान सिंह करीब साढ़े पांच साल तक जजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे थे।

विज्ञापन
Haryana Former JJP state president Nishan Singh will join Congress, will join in Chandigarh on Monday
जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

जननायक जनता पार्टी को छोड़ने के बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह 20 दिन बाद कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ सोमवार 29 अप्रैल को चंडीगढ़ में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। हालांकि, अभी तय नहीं हुआ है कि निशान सिंह गुटों में बंटी कांग्रेस के कौन से गुट में जाएंगे। निशान सिंह के नजदीकी और जजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा का दावा है कि उनके साथ फतेहाबाद, हिसार, सिरसा के अलावा अन्य जिलों से भी जजपा के कई पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह करीब साढ़े पांच साल तक जजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे थे। साल 2018 में जननायक जनता पार्टी के गठन के बाद टोहाना के पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


टोहाना में पूर्व मंत्री परमवीर सिंह की बढ़ेगी चिंता
टोहाना में पहले से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह की चिंता बढ़ने वाली है। निशान सिंह के आने के बाद वह भी टोहाना सीट से विधानसभा चुनाव में दावेदारी करेंगे। ऐसे में दो बार चुनाव हार चुके परमवीर सिंह की टिकट कट भी सकती हैं। इसके अलावा परमवीर सिंह को छोड़कर और कांग्रेस में बड़े जनाधार वाला नेता नहीं है। ऐसे में निशान सिंह के शामिल होने से वह प्रमुख दावेदारों में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2000 में इनेलो के टिकट पर जीतकर बने थे विधायक
सरदार निशान सिंह साल 2000 में इनेलो के टिकट पर जीतकर टोहाना से विधायक चुने गए थे। उन्हें तब 43,076 वोट मिले थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने इनेलो के टिकट पर लगातार तीन चुनाव लड़े। मगर कोई भी चुनाव नहीं जीत पाए। हर बार दूसरे स्थान पर रहे। साल 2005 व 2009 में उन्हें कांग्रेस नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने जबकि 2014 में भाजपा नेता सुभाष बराला ने शिकस्त दी।


2019 में देवेंद्र बबली के कारण टोहाना सीट से नहीं लड़ पाए
साल 2019 के चुनाव में टोहाना विधानसभा क्षेत्र से सरदार निशान सिंह जजपा की टिकट के प्रमुख दावेदार थे। मगर ऐन वक्त पर कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने पर देवेंद्र सिंह बबली ने जजपा का दामन थाम लिया। बबली के मजबूत दावेदार होने के चलते पार्टी नेताओं ने निशान सिंह के स्थान पर देवेंद्र बबली को प्रत्याशी बनाया। बाद में बबली टोहाना से जीते और साल 2021 में प्रदेश की गठबंधन सरकार में पंचायत मंत्री भी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed