{"_id":"67067ca32089c142a50448a4","slug":"haryana-farmers-upset-due-to-non-purchase-of-paddy-in-the-grain-market-created-a-jam-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अनाज मंडी में धान की खरीद न होने से परेशान किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अनाज मंडी में धान की खरीद न होने से परेशान किसानों ने लगाया जाम
Wed, 09 Oct 2024 06:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:22 PM IST
सार
मार्केट कमेटी सचिव ने मौके पर पहुंचकर हैफेड एजेंसी को खरीद के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अपनी मांगें उठाते किसान।
- फोटो : Rohtak
विस्तार
हरियाणा के टोहाना में रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में धान की फसल लेकर आए किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुस्साए किसानों ने बुधवार को मुख्य रोड पर जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि वे पिछले आठ दिन से फसल लेकर मंडी में आए हुए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इसके चलते जाम लगाना पड़ा है। किसानों के जाम की सूचना पाकर मौके पर आए मार्केट कमेटी सचिव राजीव सोलंकी ने समझाने का प्रयास किया। उन्होंने हैफेड खरीद एजेंसी से 17 फीसदी नमी तक की धान की खरीद करने के आदेश दिए। दो घंटे तक किसानों ने जाम लगाए रखा। पुलिस प्रशासन ने जाम के दौरान बाईपास के पास से रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
किसान अमित पारता, विनोद कुमार व रमेश कुमार ने बताया कि प्रशासन के अधिकारी जान बूझकर सरकार को बदनाम करने के लिए धान की खरीद नहीं करवा रहे हैं तथा प्राइवेट लोगों से मिलीभगत करके किसानों को परेशान कर रहे हैं ताकि किसान मजबूरन सस्ते दाम में फसल बेचकर चला जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे अफसरों पर शिकंजा कसना चाहिए, जो सरकारी निर्देशानुसार 17 फीसदी नमी की धान को भी नहीं खरीद रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव राजीव सोलंकी एक बार उनके पास आए तथा कहा कि खरीद की जाएगी। मगर एजेंसी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जब तक सरकार उनकी मांग को नहीं मानेगी, वे जाम नहीं खोलेंगे।
किसानों ने कहा कि रात के समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, लेकिन किसानों की कोई सुध लेने नहीं आता है। किसानों को धरतीपुत्र कहा जाता है, लेकिन उनके लिए सुविधाएं कुछ भी नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दस दिन में तीसरी बार अनाज मंडी के बाहर किसानों को जाम लगाना पड़ा है।