फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana Board exam will start from today

Fatehabad News: जिले के 14 केंद्रों पर हुई सीबीएसई दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा, आज से शुरू होगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षा

Mon, 26 Feb 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board exam will start from today
फतेहाबाद में दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थी खुशी का इजहार करते हुएफतेहा
फतेहाबाद। सीबीएसई की तरफ से सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में दसवीं कक्षा के 3863 विद्यार्थी पंजीकृत हैं जो कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों के चेहरे खिले दिखे। बाहर आए विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र आसान था और पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थी ये बोले
अंग्रेजी विषय का पेपर आसान था। जब प्रश्न पत्र मिला तो एक बार देखकर हैरान हुई। क्योंकि पेपर काफी लंबा था लेकिन पाठ्यक्रम में से होने के कारण पूरा करके आई हूं।
विज्ञापन

- मुस्कान, छात्रा

सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी है। परीक्षा अच्छी रही है। इसको लेकर काफी दिनों से तैयारी में जुटी हुई थी। उम्मीद है अच्छे अंक मिलेंगे।
- तानवी, छात्रा

अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर भय था लेकिन जब पूरा पेपर खत्म किया तो खुशी महसूस हुई। जो सोचा था कि पेपर मुश्किल आएगा लेकिन ऐसा नहीं था।
- नवनीत, छात्र

पेपर में प्रश्न काफी थे लेकिन मुश्किल नहीं थे। पूरा पेपर किया है। समय कम होने के चलते प्रश्नों के उत्तर जल्द से जल्द लिखने पड़े।
- अभिषेक शर्मा, छात्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर जिले में 63 केंद्र बनाए गए है। जिसमें फतेहाबाद उपमंडल में 31, रतिया में 9 और टोहाना में 23 केंद्र है। फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। कक्षा दसवीं और बारहवीं के करीब 21 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मंगलवार को पहले दिन बारहवीं कक्षा की आईटी और कम्प्यूटर साइंस की परीक्षा है जबकि दसवीं कक्षा की पंजाबी विषय की परीक्षा है। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेबीटी देेंगे परीक्षा केंद्र में ड्यूटी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में जेबीटी की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा में ड्यूटी को लेकर जेबीटी परेशान हैं। शिक्षकों का कहना है कि उनके स्कूलों में भी वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके अलावा ईवीएस ट्रेनिंग में भी ड्यूटी लगी है। ऐसे में तीन-तीन काम कैसे निपटा पाएंगे।

जेबीटी की बोर्ड परीक्षाओं, ईवीएम ट्रेनिंग में ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में प्राइमरी स्कूलों को कौन संभालेगा और वार्षिक परीक्षाएं कौन लेगा। शिक्षा विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। - विकास टुटेजा, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ


बोर्ड परीक्षाओं में जेबीटी की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी प्राइमरी स्कूल में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। अगर कहीं दिक्कत आती है तो व्यवस्था की जाएगी। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed