फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Harry arrested in firing case outside Salman Khan's house in Mumbai

Fatehabad News: मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग प्रकरण में आरोपी हैरी गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Harry arrested in firing case outside Salman Khan's house in Mumbai
फतेहाबाद में मुम्बई क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद लेकर जाती
फतेहाबाद। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में शामिल होने के आरोप में मुंबई (महाराष्ट्र) क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को गांव भिरड़ाना से आरोपी हैरी उर्फ हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हैरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके चार दिन का ट्रांजिट रिमांड मांगा। कोर्ट ने दो दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया है।
विज्ञापन

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अब आरोपी को मुंबई लेकर जाएगी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत सालंखे के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने के लिए करीब चार दिन से आई हुई थी। टीम ने गांव भिरड़ाना में मोबाइल की दुकानों पर जाकर जांच की और आरोपी हैरी उर्फ हरपाल के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने कई आरोपी पकड़े हैं। इन पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान हैरी उर्फ हरपाल का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के साथ हैरी उर्फ हरपाल संपर्क में था। इनके साथ आरोपी ने लेनदेन किया है और मोबाइल पर बातचीत होती थी। हालांकि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ भी ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकोका एक्ट के तहत की गई है कार्रवाई
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट व मकोका एक्ट भी शामिल है। मकोका एक्ट यानी महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि हैरी उर्फ हरपाल झारखंड और बठिंडा में फायरिंग करके फिरौती मांगने के मामले में भी नाम सामने आ चुका है।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद गांव भिरड़ाना आया था सुर्खियों में :
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद गांव भिरड़ाना सुर्खियों में आया था। गांव भिरड़ाना निवासी पवन पर शूटरों को बोलेरो उपलब्ध करवाने का आरोप है। फिलहाल आरोपी जेल में बंद है। जांच को लेकर एनआईए टीम भी गांव भिरड़ाना में आ चुकी है।

फ्लाइट के जरिये ले जाया जाएगा मुंबई
अभिनेता सलमान खान के बाहर फायरिंग मामले में जांच को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीम को जांच में हैरी उर्फ हरपाल के खिलाफ जानकारी मिली। आरोपियों के संपर्क में हैरी था। इसी को गिरफ्तारी को लेकर पिछले कुछ दिनों से यहां आए हुए थे। फतेहाबाद सीआईए और सदर पुलिस के सहयोग से आरोपी हैरी उर्फ हरपाल को काबू करके कोर्ट में पेश करके दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।
- लक्ष्मीकांत सालंखे, इंस्पेक्टर, मुंबई क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed