फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Harpal Budaniya lodged a complaint in the police station in the assault case, Congress issued a show cause notice

Fatehabad News: हरपाल बुडानियां ने मारपीट मामले में दी थाने में शिकायत, कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Wed, 18 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Harpal Budaniya lodged a complaint in the police station in the assault case, Congress issued a show cause notice
काग्रेस पार्टी द्वारा जारी किया गया नोटिस।
टोहाना (फतेहाबाद)। कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान में विधायक परमवीर सिंह पर आरोप लगाने के मामले में पार्टी ने कड़ा संज्ञान लिया है। कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के अमान्यता प्राप्त कार्यकर्ता और कर्मचारी विभाग के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 7 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

यदि हरपाल ने 7 दिन में नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। हरपाल बुडानिया को यह नोटिस कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के विशेष सचिव ने जारी किया गया है। वहीं हरपाल ने कार्यक्रम के दौरान मारपीट व सोने की चेन चुराने के बारे में शहर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पैराडाइज पैलेस में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक का मंगलवार को आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहुंचे हुए थे। बैठक में हरपाल बुडानिया ने कांग्रेस विधायक परमवीर पर भाजपा नेता राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से सांठ गांठ के आरोप लगाए थे। जिसके बाद हरपाल सिंह के साथ धक्का मुक्की की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लिखा है जारी नोटिस में
नोटिस में लिखा गया है कि कांग्रेस पार्टी की 17 जून को बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें टोहाना विधायक परमवीर सिंह पर बिना तथ्य के आरोप लगाए गए थे। जिसमें अनुशासनहीनता दिखाई देती है। आपके दुर्व्यवहार करने से पार्टी की छवि खराब हुई है। इस बारे में 7 दिन में स्पष्टीकरण दें।

हरपाल ने पुलिस में ये दी शिकायत
हरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कांग्रेस पार्टी की हलकास्तरीय बैठक में गया था। जहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यों के बारे में टिप्पणी की तो कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की। इस दौरान उसके कर्मचारियों ने उसे बचा लिया। मारपीट के दौरान दो तोले की सोने की चेन भी झपट्टा मारकर तोड़ ली गई। उसे आरोपियों ने उठा लिया। आरोपियों ने सोची समझी साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने के लिए यह वारदात की है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद है। हरपाल ने बताया कि आरोपियों से जान-माल का खतरा हो गया है। आरोपी किसी भी समय कोई भी वारदात उसके साथ कर सकते हैं। अगर उनके साथ किसी प्रकार की कोई वारदात होती है तो उसका जिम्मेदार आरोपियों को समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed