{"_id":"60f86b498ebc3e6d1142d1f6","slug":"harmonium-and-tabla-will-now-be-heard-in-model-sanskriti-schools-fatehabad-news-hsr6067278170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल संस्कृति स्कूलों में अब सुनाई देगी हारमोनियम और तबले की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल संस्कृति स्कूलों में अब सुनाई देगी हारमोनियम और तबले की आवाज
विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल।
- फोटो : Fatehabad
सीबीएसई से जुड़े राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थी भारतीय कला, संस्कृति और भाषा के बारे में जान सकेंगे। निजी स्कूलों की तरह सीबीएसई से जुड़े जिले के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भी हारमोनियम, तबले और ढोलक की आवाज सुनाई देगी। विद्यार्थी इन स्कूलों में संगीत और कला भी सीख सकेंगे। सीबीएसई की गाइडलाइन के मुताबिक इन स्कूलों में संगीत और कला की कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षा विभाग के निदेशालय ने प्रदेश भर के 135 स्कूलों में कला और संगीत के लिए सामान खरीदने के लिए 135 स्कूलों को 1 करोड़ 75 लाख 50 हजार रुपये जारी किए हैं। इसी के तहत जिले के 6 स्कूलों को 7.80 लाख रुपये मिले हैं।
प्रत्येक स्कूल को 30 हजार रुपये वेशभूषा, 60 हजार रुपये से वाद्य यंत्र तथा 40 हजार रुपये कला का सामान खरीदना होगा। स्कूलों को ये सामान खरीदने के बाद सीबीएसई की गाइडलाइन के मुताबिक प्रतियोगिताएं भी करवानी होंगी। शिक्षा विभाग निदेशालय ने प्रत्येक स्कूल को सामान खरीदने के लिए 1.30 लाख रुपये दिए हैं। स्कूलों को 30 हजार रुपये से तृत्य, नाटक और थियेटर हेतु 30 हजार से वेशभूषा खरीदनी होगी। 60 हजार रुपये से स्कूल तबला, कैसियो, हारमोनियम, ढोलक, ड्रम सेट और माइक सिस्टम खरीदना होगा। इसके अलावा स्कूल 40 हजार रुपये से कला से जुड़ी सामग्री खरीदेंगे।
जिले में ये स्कूल सीबीएसई से जुड़े
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाछुई।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टूकलां।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना।
कोट
जिले के 6 मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई से जुड़ चुके है। इन स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया भी चल रही है। सीबीएसई की गाइडलाइन के मुताबिक विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसी के तहत स्कूलों में कला और संगीत भी विद्यार्थी सीख सकेंगे। निदेशालय ने स्कूलों को सामान खरीदने के लिए बजट जारी किया है।
विज्ञापन
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।