फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Happy cards will be distributed on Saturday and Sunday also

Fatehabad News: शनिवार और रविवार को भी बांटे जाएंगे हैप्पी कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Happy cards will be distributed on Saturday and Sunday also
फतेहाबाद। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड को लेकर रोडवेज विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब नागरिक शनिवार व रविवार को भी अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। जिले में अब तक 31,000 से अधिक नागरिकों ने फतेहाबाद व टोहाना बस स्टैंड से अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

जिन लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर बैंक से एसएमएस आ चुका है, वे अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। रोडवेज जीएम विजय दलाल ने बताया कि नागरिक इस दौरान अपना मोबाइल साथ लेकर आएं ताकि ओटीपी प्राप्त किया जा सके। नागरिकों की सहूलियत को देखते हुए शनिवार व रविवार को भी हैप्पी कार्ड बांटे जाएंगे। अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऑनलाइन आवेदन के बाद विभाग की ओर से पात्र नागरिक के पास एसएमएस जाएगा। एसएमएस जाते ही वे नागरिक तुरंत फतेहाबाद व टोहाना बस स्टैंड पर इस कार्य के लिए बनाए गए केंद्र पर जाकर अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed