{"_id":"04208fcd1bc3b47d5106afa54977a1e7","slug":"half-kilometers-of-highway-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलोमीटर तक हादसों का हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ किलोमीटर तक हादसों का हाईवे
fatehabad
Updated Thu, 10 Jul 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे 10 पर राजमार्ग के बीचों-बीच लगे पेड़ बड़े हादसों को न्यौता दे रहे है। महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशासन भी इन्हें हटाने की जगह एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इस हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। जिन के साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है। क्योंकि ये पेड़ सड़क के बिल्कुल बीच में है। थोड़ी सी भूल वाहन चालक के लिए भारी पड़ सकती है।
डेढ़ किलोमीटर तक है हाईवे के बीच में
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूना रोड से लेकर नई पुलिस लाइन तक ऐसे दर्जनों पेड़ हैं। जो सड़क के बीच में है। यह पेड़ दोनों साइड से सड़क के बीच में लगे हुए हैं। यह पेड़ उस समय सड़क के बीच में आए जब कुछ समय पहले सड़क को चौड़ा किया गया था। प्रशासन ने सड़क को तो चौड़ा कर दिया परंतु इन्हें नहीं हटाया।
विज्ञापन
रात के समय रहता है खतरा
हाईवे पर से रोजाना अनेक वाहन गुजरते हैं। रात के समय वाहन की एक-दूसरे पर लाइटें पड़ती है। जिस कारण चालक के थोड़ा सा ध्यान हटने पर पेड़ से टकराने से हादसा हो सकता है। वहीं इस हाईवे पर सेक्टर तीन, पुलिस लाइन व दो अन्य इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं।
विज्ञापन
जहां से रोजाना लोगों को दिन व रात के समय आना जाना रहता है। सेक्टर तीन के निवासी रमेश कुमार ने कहा कि वे देर रात को अपने वाहनों से गुजरते है। जिससे उन्हें हाइवे पर लगे पेड़ों से हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं कोई हादसा न हो जाएं। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन से कई बार इन्हें हटाने की शिकायत कर चुके हैं।
आदेश आते ही काट देंगे पेड़
जिला वन अधिकारी एस.एस.श्योराण ने कहा कि 6 साल बाद 31 मार्च को नेशनल हाईवे अथोरिटी ने पैसे जमा करवाएं। जिसकी फाइल उच्च अधिकारियों के पास भेजी हुई है। मामला पुराना होने के कारण आदेश आने में थोड़ा समय तो लगेगा। बाकि आदेश आते ही पेड़ों को काट दिया जाएगा।