फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Half a dozen youths entered the house and beat up the tractor driver

आधा दर्जन युवकों ने ट्रैक्टर चालक की घर में घुसकर की पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen youths entered the house and beat up the tractor driver
रतिया। गांव बादलगढ़ में रविवार देर रात कार सवार पांच-छह युवकों ने साइड को लेकर ट्रैक्टर पर जा रहे एक किसान के साथ मारपीट की। जब ट्रैक्टर सवार किसान बचने के लिए ट्रैक्टर को लेकर अपने घर में घुस आया तो पीछे से कार सवार युवक भी उसके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसान को छुड़वाया। पुलिस ने इस मामले में किसान की शिकायत पर छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बादलगढ़ निवासी किसान सुमित ने बताया कि वह देर रात अपने खेत से ट्रैक्टर पर वापस घर लौट रहा था। भाखड़ा नहर के पुल पर एक कार पर सवार छह लोगों ने कार को सड़क के बीच में खड़ा कर रखा था और लाइट जला रखी थी। जब उसने साइड देने को कहा तो कार सवार युवकों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। जब वह अपनी जान बचा कर घर पहुंचा तो कार सवार युवक उसके पीछे उसके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनके आस पास के लोग भी आ गए और उसे छुड़वाया इस दौरान गांव वासियों ने कुलदीप व बिट्टू निवासी ढाणी बबनपुर को मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर महमडा चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह व रतिया सदर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को काबू कर छह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed