फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Had to go 35 kilometers to Rajasthan to get OTP for token of plot registry.

Fatehabad News: प्लाॅट की रजिस्ट्री के टोकन के लिए 35 किलोमीटर राजस्थान जाकर लेना पड़ा ओटीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Had to go 35 kilometers to Rajasthan to get OTP for token of plot registry.
राजस्थान के गांव महराणा रोड पर इंटरनेट के लिए सड़क पर बैठे युवा।
फतेहाबाद। इंटरनेट बंदी का असर ऐसा है कि फतेहाबाद से 35 किलोमीटर दूर फतेहाबाद-राजस्थान सीमा से जुड़ी सीमा गांव महराणा की छोटी सी सड़क पर आपको हरियाणा के युवा अपनी बाइकों को सड़क पर खड़ा करके इंटरनेट चलाते हुए देखे जा सकते हैं। यही नहीं प्लाटों की रजिस्ट्री के लिए भी लोगों को राजस्थान सीमा पर जाना पड़ रहा है। रजिस्ट्री के लिए टोकन की आवश्यकता होती है और उसका ओटीपी मोबाइल पर आता है, लेकिन नेटबंदी के कारण ओटीपी यहां पर नहीं आ रहा। ऐसे में लोग राजस्थान जाकर ओटीपी लेकर संबंधित विभाग को दे रहे हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद में 11 नवंबर से इंटरनेट बंद है, ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ा मसला प्लाटों की रजिस्ट्री, सभी प्रकार के दस्तावेज तैयार करवाने, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों के अलावा, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन, रिहायशी प्रमाण पत्र के अलावा अन्य सभी प्रकार की ऑनलाइन सुविधाओं से परेशान होना पड़ रहा है। हालात यह हो गए हैं कि किसी भी काम के लिए लोगों को ओटीपी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। फतेहाबाद जिले में पंजाब सीमा पर इंटरनेट बंद है। साथ लगते सिरसा जिले में भी इंटरनेट बंद पड़ा है। ऐसे में लोगों को फतेहाबाद के भट्टूकलां के साथ लगती राजस्थान की सीमा पर निर्भर होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन



जमीन रजिस्ट्री के लिए 35 किलोमीटर जाना पड़ा दूर
फतेहाबाद के बिट्टू टुटेजा को हुडा सेक्टर में एक प्लाट की रजिस्ट्री करवानी बेहद जरूरी थी। वह इसके लिए ई-दिशा केंद्र में गए, लेकिन मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। इसके बाद उनको किसी ने राजस्थान जाने की सलाह दी। बिट्टू जुनेजा फतेहाबाद से करीब 35 किलोमीटर दूर जाकर फतेहाबाद की सीमा से लगे राजस्थान के गांव महराणा पहुंचे और यहां पर इंटरनेट चलाकर ओटीपी लिया। तब जाकर उनके प्लाट की रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



महराणा रोड पर लगा रहता है युवाओं का जमघट
सोशल मीडिया के प्रारूप फेसबुक व इंस्टाग्राम पर रील बनाने के शौकीन युवा भी आपको इस मार्ग पर सड़क के बीच बाइक खड़ी करके इंटरनेट चलाते हुए साफ नजर आ जाएंगे। राजस्थान में दिन के समय धूप तीखी होती है, ऐसे में युवा अपने बाइकों को सड़क पर ख्ड़ा करके उसकी छांव में इंटरनेट चलाते हैं और शाम को वापिस घर आ रहे हैं।


कोट
फतेहाबाद में प्लाटों की रजिस्ट्री को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेरे प्लाॅट की रजिस्ट्री करवाना अति आवश्यक था। इसके लिए मुझे परेशान होकर 35 किलोमीटर दूर जाकर राजस्थान की सीमा में इंटरनेट आरंभ करवाकर ओटीपी लेना पड़ा। ऐसे ही कई लोग भी परेशान हैं, लेकिन सरकार बार-बार इंटरनेट बंद करके लोगों को परेशान कर रही है।
बिट्टू जुनेजा, शहरवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed