फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Had there been a security wall on the canal, lives of 9 people would have been saved.

Fatehabad News: नहर पर सुरक्षा दीवार होती तो बच जाती 9 लोगों की जिंदगी

Sun, 02 Feb 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Had there been a security wall on the canal, lives of 9 people would have been saved.
रतिया राहत कार्य के लिए पहुंचे पुलिस कर्मचारी।
रतिया। गांव सरदारेवाला के पास भाखड़ा नहर में 14 सवारी सहित एक क्रूजर गाड़ी के गिरने के मामले में ग्रामीणों ने हादसे को लेकर सीधा-सीधा प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि भाखड़ा नहर पर अगर सुरक्षा दीवार बनी होती तो ये बड़ा हादसा होने से बच जाता और 9 लोगों की जान बच जाती। पहले भी सुरक्षा दीवार को लेकर अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

धुंध के कारण चालक सड़क और नहर का अनुमान नहीं लगा पाया और हादसा हो गया। गांव सरदारेवाला के मौजूदा सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सुरक्षा दीवार न होने के चलते रात्रि को भाखड़ा नहर का यह रास्ता 9 जिंदगी लील गया।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल समेत डूब गया था ग्रामीण : नव वर्ष पर एक माह पूर्व भी गांव का मिल्खा सिंह मोटरसाइकिल सहित इस स्थान पर डूब गया था। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी यहां पर सुरक्षा दीवार न होने के चलते अनेक हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुल के साथ सुरक्षा दीवार बनाने को लेकर प्रशासन को कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन में उनकी मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन समय रहते उनकी गुहार सुन लेता तो इतना बड़ा हादसा होते हुए नहीं देखना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बोले-बनवाएंगे दीवार: एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि ग्रामीणों ने सुरक्षा दीवार को बनाए जाने की बात उनके सामने उठाई है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाया है। तब उन्हें सुरक्षा को लेकर पुल के आसपास उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।


रास्ता मुड़ने का संकेतक तक नहीं: ग्रामीण अशोक कटारिया ने कहा कि यहां पर प्रशासन द्वारा आगे पुल या रास्ता मुड़ने को लेकर कोई चिह्न नहीं लगाया हुआ है। जिसके चलते ही यह बड़ा हादसा हुआ। इस जगह पर पहले भी सुरक्षा दीवार न होने के चलते अनेक हादसे हो चुके हैं। प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था व सड़क सुरक्षा के चिह्न लगाने को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed