Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gurvinder stood first and Badal second in the quiz on literature and language.

Fatehabad News: साहित्य एवं भाषा पर प्रश्नोत्तरी में गुरविंदर प्रथम, बादल रहे द्वितीय

Wed, 11 Nov 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Nov 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Gurvinder stood first and Badal second in the quiz on literature and language.
रतिया प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ
रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साहित्य एवं भाषा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें गुरविंदर सिंह ने प्रथम, बादल ने द्वितीय और पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन अंग्रेजी विभाग की ओर से किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंग्रेजी साहित्य, प्रमुख लेखकों और उनकी रचनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए। इसके अलावा साहित्यिक विधाओं और भाषा के विकास से संबंधित प्रश्न भी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। निर्णायक की भूमिका प्रो. रविंदर सिंह और प्रो. कपिल देव ने निभाई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुमित्रा सांगवान ने कहा कि साहित्य और भाषा मानव जीवन, समाज तथा संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। साहित्य के अध्ययन से संवेदनशीलता, तार्किक चिंतन और सामाजिक चेतना विकसित होती है। भाषा विचारों और भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी गतिविधियों को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि साहित्य समाज के इतिहास, संस्कृति और मानवीय अनुभवों का दस्तावेज है। इसके अध्ययन से आलोचनात्मक चिंतन की क्षमता बढ़ती है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां पाठ्यक्रम से आगे ज्ञान अर्जित करने का अवसर देती हैं।

प्रश्नोत्तरी से स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. कीर्ति और जसवीर मिरोक ने सहयोग दिया। प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और अंग्रेजी विभाग के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed