{"_id":"6af4a32a89945b076b0f4666","slug":"more-than-300000-children-in-the-district-will-be-given-deworming-medicine-today-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164449-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में तीन लाख से अधिक बच्चों को आज खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में तीन लाख से अधिक बच्चों को आज खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
Wed, 11 Nov 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी अनुराग
फतेहाबाद। जिले में तीन लाख से अधिक बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए वीरवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।
अभियान में कोई बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से काम करेंगे। 19 नवंबर को मॉप-अप दिवस पर छूटे हुए बच्चों को दवा दी जाएगी।
अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दवा वितरण, अभियान की प्रगति और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि माइक्रो प्लानिंग के तहत अभियान चलाकर सभी पात्र बच्चों तक दवा पहुंचाई जाए। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों को भी इसमें शामिल किया जाए। इस काम में आशा कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी तय की गई है। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें और कोई भी बच्चा दवा लेने से न छूटे।
एडीसी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को कृमिनाशक दवा जरूर दिलवाएं। बैठक में डीडीपीओ अनूप सिंह, डीईईओ अनीता बाई, डॉ. नीरज खटक, डॉ. भरत, डॉ. सन्नी, डॉ. नरेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पेट में कीड़े होने से बच्चों के विकास पर पड़ता है असर
एडीसी ने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों में खून की कमी, कुपोषण और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे उनकी पढ़ाई, एकाग्रता और शारीरिक विकास भी प्रभावित होता है। कृमिनाशक दवा देने से पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है और बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास में सुधार आता है। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को भोजन के बाद ही दवा खिलाई जाए। दवा लेने के बाद किसी बच्चे में प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार उपलब्ध करवाया जाए। अभियान की निगरानी के लिए सभी ब्लॉकों में रोजाना रिपोर्टिंग होगी। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों की समन्वय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।