{"_id":"6af4a33b9f5abb88c3022c4d","slug":"a-statue-of-former-prime-minister-vajpayee-will-be-installed-in-heritage-park-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164450-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अटल की प्रतिमाएं 5 शहरों में स्थापित होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अटल की प्रतिमाएं 5 शहरों में स्थापित होंगी
Wed, 11 Nov 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद हेरिटेज पार्क में लगने वाले स्टेच्यू का डिजाइन स्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। जिले के पांचों शहरों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। फतेहाबाद में पुरानी तहसील चौक स्थित हेरिटेज पार्क में प्रतिमा लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। 25 दिसंबर को प्रतिमा का उद्घाटन किया जाएगा।
नगर परिषद प्रतिमा स्थापना के साथ पार्क के आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण भी करवाएगी। फतेहाबाद में इस परियोजना पर करीब 17.23 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद ने प्रतिमा स्थापना और स्थल के सुंदरीकरण का डिजाइन तैयार कर लिया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
योजना के तहत हेरिटेज पार्क में प्रतिमा के आसपास के हिस्से को आकर्षक बनाया जाएगा। यहां ब्लैक ग्रेनाइट और रेड ग्रेनाइट लगाया जाएगा। रात के समय स्थल की सुंदरता बनाए रखने के लिए एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। फतेहाबाद के अलावा रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ग्रेनाइट से लेकर रेलिंग तक पर होगा काम
सुंदरीकरण योजना के तहत प्रतिमा स्थल पर स्टेनलेस स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी। इसके अलावा पिलर टॉप लैंप और इंटरलॉकिंग टाइलों का भी काम करवाया जाएगा। नगर परिषद की ओर से तैयार किए गए डिजाइन में प्रतिमा के साथ पूरे परिसर को बेहतर और आकर्षक स्वरूप देने पर जोर दिया गया है।
-
फतेहाबाद में हेरिटेज पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
- प्रवीन कुमार, जिला नगर आयुक्त