{"_id":"66ba52859ad4f075570b827d","slug":"guruji-will-leave-teaching-and-do-duty-in-flood-control-room-for-16-hours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-120853-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पढ़ाना छोड़कर 16 घंटे बाढ़ नियंत्रण कक्ष में डयूटी करेंगे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पढ़ाना छोड़कर 16 घंटे बाढ़ नियंत्रण कक्ष में डयूटी करेंगे गुरुजी
Mon, 12 Aug 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
रतिया में प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए शिक्षक
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से दावे किए जा रहे हैं कि शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य नहीं लिए जाएंगे। मगर रतिया खंड के 60 शिक्षकों की ड्यूटी तहसील रतिया में बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगा दी गई है। तहसीलदार की तरफ से इस संबंध में बीईओ को निर्देश जारी किए गए हैं। तहसीलदार कार्यालय ने दो शिफ्टों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक शिक्षक ड्यूटी करेंगे। दूसरी शिफ्ट वाले शिक्षकों को 16 घंटे ड्यूटी करनी होगी।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01697-250048 पर जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उसमें अधिकतर शिक्षक शामिल हैं और कुछ लिपिक की भी ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर शिक्षक संगठनों ने एतराज जताया है। संगठनों का कहना है कि स्कूलों में पहले स्टाफ की कमी है और ऐसे में ड्यूटी लगाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी जबकि बाढ़ जैसे कोई हालात भी नहीं है।
शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, ये बात सही है कि स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होती है। फिलहाल एक-एक दिन की ड्यूटी लगी है। अगर लंबी लगती है तो इस संबंध में एसडीएम के संज्ञान में मामला लाया जाएगा।
विज्ञापन
- अनीता बाई, खंड शिक्षा अधिकारी, रतिया
स्कूलों में शिक्षकों की कमी पहले ही है और अब ये अनावश्यक ड्यूटी भी लगा दी गई है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। सरकार स्कूलों में पढ़ाई को लेकर गंभीर नहीं है। क्षेत्र में इतनी बारिश नहीं हो रही है और न ही बाढ़ जैसे कोई हालात हैं, बेवजह शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिला जाएगा।
- देवेंद्र सिंह दहिया, राज्य चेयरमैन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। इस संबंध में जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता सकता हूं।
- विजय कुमार, तहसीलदार, रतिया