फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Groundhand's transfer pending, electrician sought permission for euthanasia, will write letters to the Chief Minister, Governor, Prime Minister, and President

Fatehabad News: जमीनी इंतकाल लंबित, इलेक्ट्रिशियन ने इच्छा मृत्यु की मांगी अनुमति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Groundhand's transfer pending, electrician sought permission for euthanasia, will write letters to the Chief Minister, Governor, Prime Minister, and President
फतेहाबाद में समाधान ​शिविर में ​शिकायत देने के बाद जानकारी देते हुए विकास उतरेजा 
फतेहाबाद। समाधान शिविर में शिकायत देने के बावजूद जमीनी इंतकाल से जुड़ी लंबित समस्या का समाधान न होने से परेशान इलेक्ट्रिशियन विकास उतरेजा ने इच्छा-मृत्यु की अनुमति मांगी। वह वीरवार को समाधान शिविर में डीसी डॉ. विवेक भारती के सामने पेश हुआ और अपनी व्यथा सुनाई।
विज्ञापन

विकास उतरेजा पहले भी लघु सचिवालय में समाधान न होने पर धरना दे चुका है। उन्होंने बताया कि उनकी पारिवारिक जमीन का इंतकाल दर्ज करते समय वसीयत को नजरअंदाज किया और जिस व्यक्ति को कोर्ट ने खारिज कर दिया था, उसका नाम वसीयत में नहीं होने के बावजूद उसे शामिल किया गया। विकास ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने 20 हजार रुपये लेकर इंतकाल दर्ज किया और नियमों की अनदेखी की।
विज्ञापन

विकास ने कहा कि वह लंबे समय से अपने इंतकाल संबंधी मामले के निपटारे के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा-मृत्यु की मांग करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत देने पर अधिकारियों ने उन्हें धमकियां दीं और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जो आरोप लगाए गए हैं, वह गलत है। अगर व्यक्ति हमारी जांच से संतुष्ट नहीं है तो दूसरी जगह अपील करके जांच करवा सकते हैं। जांच को लेकर कई विकल्प हैं। - श्याम लाल, जिला राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed