{"_id":"6afde0d20dd637a7e001370b","slug":"grand-auditorium-to-be-built-in-the-city-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164839-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, नगर पालिका की बैठक में 7 एजेंडे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, नगर पालिका की बैठक में 7 एजेंडे पास
Wed, 18 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा प्रस्तावितऑडिटोरियम का प्रारुप
भूना। शहर के विकास को नई गति देने के लिए नगर पालिका की बैठक में सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में वार्ड नंबर-14 में लाइब्रेरी के साथ लगती खाली जगह पर भव्य ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा शहर की छह नई अप्रूव्ड कॉलोनियों की गलियों का निर्माण करवाने और प्रमुख मार्ग को आरसीसी स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया।
बुधवार को हुई बैठक में नगर पालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से भूना में ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया जाएगा। इससे शहरवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
बैठक में छह नई अप्रूव्ड कॉलोनियों की गलियों का निर्माण करवाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रत्येक कॉलोनी की गलियों के अलग-अलग टेंडर जारी किए जाएंगे, ताकि निर्माण कार्य करवाया जा सके। इसके अलावा शहीद मदन लाल ढींगरा चौक से नेहरू पार्क और नेहरू पार्क से शहीद उधम सिंह चौक तक आरसीसी स्मार्ट रोड बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
नगर पालिका ने हरियाणा सरकार की लाल डोरा क्षेत्र के प्लॉट धारकों को मालिकाना हक देने की योजना का स्वागत करते हुए प्रस्ताव पारित किया। चेयरपर्सन ने कहा कि पात्र प्लॉट धारकों को प्रेरित कर उनके रजिस्ट्री कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में सहयोग किया जाएगा। वहीं, 20 साल से अधिक समय से दुकानों में बैठे पात्र दुकानदारों को मालिकाना हक देने संबंधी सरकार के आदेशों का भी स्वागत किया गया।
बैठक में नगर पालिका की जमीन पर बनी धर्मशालाओं में मरम्मत और निर्माण कार्य करवाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। इसके साथ ही नगर पालिका सीमा में अप्रूव्ड क्षेत्र से घिरे उन भूमि पैचों को दोबारा चंडीगढ़ मंजूरी के लिए भेजने का निर्णय लिया गया, जिन्हें अभी अनअप्रूव्ड दिखाया जा रहा है। बैठक में वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, पार्षद अतुल सोनी, प्रकाश कुमार, रामनिवास, रोहतास जांगड़ा, सुमित कुमार, कृष्णा सोनी, पार्षद प्रतिनिधि बजरंग शर्मा, संजीव छोकरा, राजू कंबोज, मुकेश भुक्कल,पालिका सचिव दीपक कुमार, एसडीओ अनिल मोहिल, अकाउंटेंट रोहतास कुमार,भूप सिंह आदि मौजूद थे।