फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Grain markets filled with slow lifting, till now 2,30,202 metric tonnes of paddy has been lifted in the district.

Fatehabad News: धीमी उठान से अटी अनाज मंडियां, अब तक जिले में 2,30,202 मीट्रिक टन धान की उठान हुई

Sat, 26 Oct 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Grain markets filled with slow lifting, till now 2,30,202 metric tonnes of paddy has been lifted in the district.
फतेहाबाद। धान की फसल के धीमी उठान के चलते मंडियां अटी हुई हैं। धान के उठान में प्रशासन की ओर से तेजी लाने के लिए प्रयास किए गए हैं। इससे उठान में कुछ हद तक तेजी आई है। हालांकि, मंडी में धान की आवक जोरों पर होने के चलते खरीद के साथ-साथ उठान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद व्यवस्था में सुधार के बाद भी किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में धान की आवक तेज होने से किसानों की फसलें सड़कों पर पड़ी हैं। प्रशासन व्यवस्था सुधारने में जुटा हुआ है, लेकिन धान की मात्रा के सामने प्रबंध नाकाफी साबित हो रहे हैं। अब तक जिले की मंडियों में 2,30,202 मीट्रिक टन धान की फसल की उठान की गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 22,479 किसानों की 3,45,239 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 4120 किसानों की 74,679 मीट्रिक टन, हैफेड ने 8464 किसानों की 1,15,370 मीट्रिक टन तथा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के द्वारा 9895 किसानों की 1,55,190 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले में अब तक 2,30,202 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया गया है। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग ने 5693 मीट्रिक टन, हैफेड ने 74152 मीट्रिक टन तथा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 99957 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है।

------
:: धान की फसल की खरीद के साथ-साथ उठान भी किया जा रहा है। जिसके चलते वीरवार को जिले के सभी खरीद केंद्रों और अनाज मंडियों से 32,000 मीट्रिक टन धान की फसल का उठाई जा चुकी है।
-यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed