फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Grain markets filled with paddy, lifting slow

Fatehabad News: धान से अटीं अनाज मंडियां, उठान धीमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Grain markets filled with paddy, lifting slow
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले की अनाज मंडियों में अब परमल धान की आवक आनी आरंभ हो गई है, लेकिन सरकारी खरीद का काम काफी धीमा चल रहा है, जिस कारण किसान काफी परेशान हैं। वहीं मंडियों में आने वाले बाजरे व नरमा की फसल की सरकारी खरीद अभी तक आरंभ नहीं हुई है। हालांकि मंडियों में आ रही डुप्लीकेट बासमती की हाथोंहाथ निजी परचेजर खरीद कर रहे हैं और इसका उठान भी तेजगति से हो रहा है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की अनाज मंडियाें 25 सितंबर से ही परमल धान आना आरंभ हो गया था, लेकिन इसकी सरकारी खरीद पांच दिन बाद आरंभ हुई। लेकिन यह खरीद काफी धीमी गति से चल रही है, जिस कारण किसान काफी परेशान हैं। फतेहाबाद की अनाज मंडियों में अब तक परमल धान की 78 हजार 221 क्विंटल आवक हो चुकी है, लेकिन खरीद सिर्फ 5622 क्विंटल की ही हुई है। अभी तक अनाज मंडियोंं 72 हजार 599 क्विंटल परमल धान की खरीद नहीं हो पाई है, जबकि उठान सिर्फ दो हजार क्विंटल धान का हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, डुप्लीकेट धान की किस्म 1509 की आवक जिसे प्राइवेट परचेजर खरीद रहे हैं, उसकी आवक एक लाख 98 हजार 553 तक पहुंच गई है। इसमें से एक लाख 97 हजार 487 क्विंटल धान का उठान हो चुका है। मंडी में बाजरे की 1932 क्विंटल आवक हुई है और इसे अभी तक सरकारी खरीद की बजाए निजी परचेजर ही खरीद रहे हैं। जिसे हाथों हाथ उठाया जा रहा है। फतेहाबाद की अनाज मंडी में परमल धान लेकर आए करनौली के किसान सुरजीत सिंह, दरियाुपर के सुखजीत कंबोज, भोड़ियाखेड़ा के रामेश्वरलाल ने बताया कि वह पिछले चार से पांच दिनों से धान लेकर मंडी में आए हैं, लेकिन नमी अधिक बताकर उनकी धान को नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक भुगतान भी नहीं
सरकारी एजेंसियों द्वारा जिस परमल धान की खरीद की गई है, उसका अभी तक भुगतान भी नहीं हुआ है। सरकार की ओर से किसानों को कोई भुगतान नहीं हुआ है। जिन किसानों की धान की फसल खरीदी जा चुकी है, आढ़तियों के द्वारा उनके जे फार्म काट दिए गए हैं, लेकिन 48 घंटे बाद भी भुगतान नहीं हो पाया है।

धान का उठान भी धीमा
अनाज मंडियों में परमल धान का अभी तक दो हजार क्विंटल धान का ही उठान हुआ है। वह भी केवल टोहाना व धारसूल मंडी में उठान हुआ है। अन्य पांच मंडियों में अभी तक धान का उठान नहीं हो पाया है। इसका मुख्य बिंदू यह है कि मंडियों में जो धान बिक चुका है, वह काफी कम है। ट्रालों में जितना धान लोड होना चाहिए, उतना मंडियों में नहीं है।


बाजरा व नरमा की सरकारी खरीद नहीं हुई शुरूबाजरे की खरीद फतेहाबाद की दो मंडियों फतेहाबाद व भट्टूकलां में हो रही है। यहां पर अब तक 1932 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है, लेकिन इसकी सरकारी खरीद अभी तक आरंभ नहीं हो पाई है। अब तक बाजरा प्राइवेट परचेजरों ने ही खरीदा है। वहीं नरमा की 46 हजार 734 क्विंटल आवक हो चुकी है, इसकी खरीद भी डायरेक्ट हो रही है। सीसीआई ने अभी तक नरमा की खरीद आरंभ नहीं की गई है।


कोट
अनाज मंडियों में जो धान आ रहा है, उसमें नमी की मात्रा अधिक है। केवल 17 फीसदी नमी वाली धान ही खरीदी जा रही है। अभी इतनी धान की खरीद नहीं हुई है कि उठान को तेज किया जाए, जो धान खरीदा गया है, उसका उठान हो रहा है। किसानों को पेमेंट भी जल्द से जल्द कर दी जाएगी।

-विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed