फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   grain market will shine before wheat season

Fatehabad News: गेहूं के सीजन से पहले चमकेगी अतिरिक्त अनाज मंडी, 89 लाख की लागत से होगी शेड की मरम्मत

Mon, 26 Feb 2024 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Feb 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
grain market will shine before wheat season
फतेहाबाद। गेहूं के सीजन से पहले अतिरिक्त अनाज मंडी के सभी शेड की मरम्मत की जाएगी। पिछले लंबे समय से अतिरिक्त अनाज मंडी में विकास कार्य रुके हुए हैं। इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 89 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। जिससे अतिरिक्त अनाज मंडी के शेड की मरम्मत का काम किया जाएगा ताकि बारिश की संभावना हो तो फसलों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के सिरसा रोड पर स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी के बनने के बाद इसके शेड का निर्माण तो कर दिया गया था लेकिन इसके बाद इसकी कोई देखरेख नहीं हुई। इसका बड़ा कारण यह भी है कि अभी तक अतिरिक्त अनाज मंडी में दुकानों की बोली पूरी नहीं हो पाई है। हाल ही में इसकी ओर प्रशासन का ध्यान गया है। पिछले दिनों हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने अतिरिक्त अनाज मंडी में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था के लिए 6 लाख 2 हजार 412 रुपये का टेंडर जारी किया था, यह टेंडर 28 फरवरी को खुलेगा।
विज्ञापन


अब शेड़ों की मरम्मत के लिए जारी किया 89 लाख रुपये का टेंडर
फतेहाबाद के हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से 89 लाख 96 हजार 367 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। यह टेंडर खुलने के बाद अनाज मंडी में शेड की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। बोर्ड के अनुसार रबी की फसल आने से पहले अतिरिक्त अनाज मंडी में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिजरावांकलां से मुसेअली तक बनेगी सड़क
पंचायती राज विभाग ने भी गांव मुसेअली से हिजरावांकलां में बाबा खैरदीन की मजार तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क पर 1 करोड़ 20 लाख 710 रुपये की लागत आएगी। वहीं मानावाली-खैरातीखेड़ा से ढिंगसरा तक 96 लाख 46 हजार 525 रुपये की लागत से सड़क बनेगी। दोनों सड़कों के लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं।



अतिरिक्त अनाज मंडी में पहले स्ट्रीट लाइटों के काम के लिए टेंडर जारी किया गया था, अब शेड की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया है। 89 लाख 96 हजार की लागत से इन शेड की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
आनंद कुमार, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed