फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government will give pension of Rs 2500 for the care of 75 year old trees

Fatehabad News: 75 साल पुराने पेड़ों की देखभाल के लिए सरकार देगी 2500 रुपये पेंशन

Fri, 15 Sep 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 15 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Government will give pension of Rs 2500 for the care of 75 year old trees
प्रदेश सरकार ने की हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन योजना की शुरुआत
विज्ञापन

वन विभाग ने आमंत्रित किए आवेदन, इच्छुक व्यक्ति 25 सितंबर तक जमा करवा सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों की रक्षा और संरक्षण के लिए प्राण वायु देवता पेंशन योजना लागू की है। स्कीम के तहत प्रदेश सरकार 75 साल से अधिक उम्र के पेड़ों की देखभाल व परवरिश करने वालों को प्रतिवर्ष 2500 रुपये पेंशन देगी। यह राशि सीधा लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

उपायुक्त प्रशांत पंवार ने बताया कि 75 साल से बड़े पेड़ अपने फैलाव के कारण वातावरण में ऑक्सीजन ज्यादा पैदा करते हैं। इन पेड़ों पर कई प्रकार के पंछी भी अपना घोंसला बनाते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने का आह्वान किया। उपायुक्त ने बताया कि पेड़ का हकदार देखभाल के लिए सरकार से पेंशन ले सकता है। उसे पानी, खाद, मिट्टी की जरूरत है तो वह इस पेंशन से पूरी कर सकता है। यह योजना पुराने वृक्षों को बचाने के लिए है। उन्होंने आह्वान किया कि जिनके घर में ऐसे पुराने वृक्ष लगे हुए हैं, वे उन्हें काटने के बजाय सरकार से पेंशन लेकर बचाए रख सकते हैं।
विज्ञापन



ऐसे करें आवेदन

डीसी ने बताया कि जिले में यदि किसी व्यक्ति के घर या स्वयं की जमीन पर 75 साल या इससे ज्यादा की उम्र का पेड़ हैं, तो वे अपने आवेदन 25 सितंबर तक वन मंडल अधिकारी कार्यालय, वन राजिक अधिकारी फतेहाबाद व टोहाना के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद एक समिति द्वारा उस आवेदन का आंकलन किया जाएगा। सत्यापन के बाद सभी शर्तें पूरी पाई जाती हैं तो लाभार्थी व्यक्ति को पेड़ों से मिलने वाली पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed