फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government schools slip to pre-board exam results, 15% less than target

Fatehabad News: सरकारी स्कूल प्री बोर्ड में ही फिसले, लक्ष्य से 15 फीसदी कम रहा परीक्षा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Government schools slip to pre-board exam results, 15% less than target
दसवीं में दिवाना स्कूल का परिणाम 11.76 फीसदी रहा, फतेहाबाद कन्या स्कूल की सिर्फ 32 फीसदी छात्रा
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने से पहले जारी हुए दसवीं और बारहवीं के प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को झटका दिया है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को जो इस बार टारगेट दिया है उसे पूरा नहीं कर पाएं और लक्ष्य से 15 फीसदी से तक नीचे खिसक गए हैं।
विज्ञापन

प्री बोर्ड परीक्षा में दसवीं का 64 फीसदी तक बारहवीं कक्षा का 80 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है। जबकि शिक्षा विभाग ने कक्षा दसवीं का 80 फीसदी और कक्षा बारहवीं के लिए 95 फीसदी का लक्ष्य दिया है। पिछले साल कक्षा दसवीं का बोर्ड परिणाम 68 फीसदी और बारहवीं का 89.9 फीसदी रहा था। अहम बात यह है कि जिले में प्री बोर्ड का परीक्षा परिणाम बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने सात दिन पहले जारी हुआ है। स्कूलों द्वारा परिणाम देरी से जारी होने के कारण शिक्षा विभाग के अधिकारी खराब परिणाम वाले स्कूलों पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

विषय स्तर पर दसवीं कक्षा का परिणाम
विषय परिणाम
हिंदी 85 फीसदी
अंग्रेजी 70 फीसदी
गणित 65 फीसदी
सामाजिक विज्ञान 76.99 फीसदी
विज्ञान 69 फीसदी
विषय स्तर पर बारहवीं का परिणाम
विषय परिणाम
विज्ञान 74 फीसदी
कॉमर्स 90 फीसदी
हिंदी 94.51 फीसदी
अंग्रेजी 78 फीसदी
बायोलॉजी 92 फीसदी
फिजिक्स 85 फीसदी
कैमिस्ट्री 82 फीसदी
गणित 85.58 फीसदी
हिस्ट्री 90 फीसदी
कंप्यूटर साइंस 94 फीसदी
पंजाबी 94 फीसदी
संस्कृत 91.76 फीसदी

प्री बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम इन स्कूलों का 33 फीसदी से भी रहा कम
स्कूल परीक्षा परिणाम
राजकीय हाई स्कूल दिवाना 11.76 फीसदी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लहरियां 13.95 फीसदी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहरवां 15.79 फीसदी
राजकीय सीनियर सेकेंडी स्कूल बाहम्ण्वाला 17.65 फीसदी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महमड़ा 18.52 फीसदी
आरोही मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरवरपुर 20.45 फीसदी
राजकीय हाई स्कूल चंद्रावल 28.57 फीसदी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना मंडी 31.18 फीसदी
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद 32.28 फीसदी
विज्ञान और आर्ट्स में दो स्कूलों की स्थिति बेहद खराब
प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम में विज्ञान और आर्ट्स में दो स्कूलों की स्थिति बेहद खराब है। विज्ञान में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महमड़ा के 16.7 फीसदी, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना के 35.71 फीसदी छात्र पास हुए है। आर्ट्स संकाय में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महमड़ा का परीक्षा परिणाम 16.7 और हिजरावां खुर्द का 36.36 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले प्री बोर्ड परीक्षाएं करवाई गई थी। इसका परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम लक्ष्य से 15 फीसदी कम रहा है। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए है कि जो विद्यार्थी कमजोर है उनकी अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर तैयारी करवाई जाए। अधिकारी भी स्कूलों में जाकर निरीक्षण कर रहे ताकि परिणाम बेहतर किया जा सके।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed