{"_id":"67ec26dd27de7ebf5b05d428","slug":"government-purchase-of-wheat-begins-only-wheat-with-up-to-13-moisture-is-valid-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-131618-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, 13 प्रतिशत तक नमी वाला ही मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, 13 प्रतिशत तक नमी वाला ही मान्य
Tue, 01 Apr 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
गांव नांगला में गेहूं की फसल की कटाई करता किसान धर्मपाल।
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। अनाज मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। अनाज मंडी में पहले दिन कोई किसान गेहूं लेकर नहीं आया। प्रशासन की ओर से खरीद के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 13 प्रतिशत नमी की गेहूं खरीदी जाएगी। गेहूं का 2,425 रुपये रेट तय है।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि टोहाना में अनाज मंडी पुरानी अनाज मंडी, नई अनाज मंडी, एडिशनल अनाज मंडी में खरीद की जाएगी। ग्रामीण इलाके में चार खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गांव रेहनवाली, हिंदालवाला, ठरवा और नांगला शामिल हैं। मंडियों में पीने के पानी, बिजली सहित जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बारिश के मद्देनजर आढ़तियों को तिरपाल रखने के निर्देश दिए गए हैं, न रखने पर कार्रवाई की जाएगी। गेहूं की उठान के लिए एजेंसी की ओर से नियम और शर्तें निर्धारित की गई हैं। इसके तहत तय समय सीमा में उठान करना होता है। सचिव ने बताया अनाज मंडी में बेसहारा पशु फसल को खराब न करें, इसके लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से खरीद एजेंसियों के दिन तय कर दिए गए हैं। इसके अनुसार सोमवार को फूड सप्लाई की ओर से खरीद की जाएगी। मंगलवार बुधवार और शुक्रवार को हैफेड की ओर से खरीद होगी। वीरवार व शनिवार को वेयरहाउस की ओर से खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि परचेज सेंटर नांगला में हैफेड और ठरवा, हिंदालवाला व रेहनवाली में वेयरहाउस की ओर से खरीद की जाएगी।
अनाज मंडी के आढ़ती अजय गोयल ने कहा कि किसान अपनी फसल को सरकार के निर्देशानुसार नमी के साथ लेकर आएं। प्रशासन को अनाज मंडी में चौकीदारी, सफाई करानी चाहिए। एजेंसी को ठेकेदार से एग्रीमेंट करना चाहिए कि रोजाना उसकी ओर से इतने बैग कम से कम उठाए जाएंगे।