फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government procurement of paddy will take place in the markets today and tomorrow, procurement has crossed 10 lakh quintals

Fatehabad News: मंडियों में आज और कल होगी धान की सरकारी खरीद, खरीद 10 लाख क्विंटल पार

Thu, 13 Nov 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy will take place in the markets today and tomorrow, procurement has crossed 10 lakh quintals
धान की फसल से अटी फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी। संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद की प्रक्रिया दो दिन जारी रहेगी। इसके बाद सरकारी खरीद बंद हो जाएगा। इस बार धान की खरीद के लिए सरकार की ओर से 22 अक्तूबर से शुरू की गई थी। इससे मंडियों में कुल उपज का परमल धान मंडियों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन


मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है वे अगले दो दिनों में बची हुई फसल को मंडी में लाकर बेच दें ताकि सरकारी खरीद का लाभ मिल सके। जिले की अनाज मंडियों में इस आर सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर अब तक कुल 10,84,094 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले काफी अधिक है। पिछले साल यह आंकड़ा 6,28,377 क्विंटल था। इस सीजन में धान की पैदावार अच्छी रही है और सरकारी खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन


---

परमल धान की आवक धीमी, बासमती की तेज

परमल धान की आवक में अब कमी आई है। इसकी रोजाना की आवक लगभग 1000 क्विंटल के आसपास बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर बासमती धान की रोजाना 20 हजार क्विंटल आवक हो रही है। बासमती धान की खरीद निजी खरीदारों की ओर से लगातार जारी रहेगी। किसान अब अपनी बासमती किस्म की फसलें में मंडियों में ला रहे हैं, जहां उन्हें निजी व्यापारियों से अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर



जिला प्रशासन ने सरकारी खरीद एजेंसियों से खरीदे गए धान का भुगतान बाकी है उन किसानों के खातों में समय पर राशि डालने का कहा गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया में कोई देरी न करें। खरीद एजेंसियां और मार्केट कमेटी ने किसानों से अपील कर रहे हैं कि वे अपनी उपज को सुखाकर और साफ करके ही मंडी लाएं ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की रुकावट न आए।


:: जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्र 15 नवंबर तक धान की सरकारी खरीद जारी रहेगी। जिन किसानों ने अभी तक परमल धान की फसल को नहीं बेचा है वह अगले दो दिनों में बेच दें ताकि सरकारी भाव का लाभ लें सके।

-यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed