फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government engaged only in clicking photographs, not helping flood victims: OP Chautala

सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगी, बाढ़ पीड़ितों की नहीं कर रही मदद : ओपी चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Government engaged only in clicking photographs, not helping flood victims: OP Chautala
लोगों से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। 
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने शनिवार को टोहाना और फतेहाबाद के बाढ़ग्रस्त गावों में दौरा कर हालात का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जाना। लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि भाजपा सरकार की तरफ से उन्हें किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं दी जा रही, न ही सरकार का कोई सरकारी अधिकारी उनकी मदद को आया है। पूर्व सीएम ने भाजपा व जजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगी है और पीड़ितों की कोई मदद नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला और पंचकुला के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में दौरा कर अपनी आंखों से देखा है कि लोगों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। टोहाना में भी किसानों की फसल तो बची ही नहीं है, जिनके घर पानी से डूब गए हैं, उनको हर तरह का भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों का सारा सामान बह गया है। लोग भूख और प्यास से मर रहे हैं। दुधारू पशुओं की मौत हो गई है। मकान ढह गए हैं, जिसके कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बेमौसमी बारिश और बाढ़ की वजह से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा सरकार द्वारा 50 हजार रुपये प्रति एकड़ और जिन व्यक्तियों की मौत हुई है, उनके परिवार को कम से कम 10 लाख रुपये मुआवजा तुरंत दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed