फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government college receives approval for 36 permanent posts after three years

Fatehabad News: तीन साल बाद राजकीय कॉलेज को मिले 36 स्थायी पदों की मंजूरी

Thu, 06 Aug 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Government college receives approval for 36 permanent posts after three years
फतेहाबाद में राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय
फतेहाबाद। राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय में तीन साल बाद शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार ने नए कॉलेज के लिए कुल 36 पद स्वीकृत किए हैं। इनमें 22 शिक्षण और 14 गैर-शिक्षण पद शामिल हैं। पदों की कमी के कारण अब तक डेपुटेशन के सहारे कॉलेज का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

कॉलेज में शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से दाखिला लेने के बाद कई विद्यार्थी दूसरे संस्थानों का रुख कर रहे थे। अब स्वीकृत पदों पर नियुक्ति होने से शिक्षण व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने बुधवार को पदों की स्वीकृति के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह के निर्देशों के अनुसार शिक्षण पदों में विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफेसर के पद शामिल हैं। अंग्रेजी के तीन, हिंदी के दो तथा इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान के एक-एक पद स्वीकृत किए गए हैं। वाणिज्य विषय के लिए तीन पद मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान संकाय में वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के लिए एक-एक सहायक प्रोफेसर का पद स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 14 गैर-शिक्षण पद भी मंजूर किए गए हैं। संवाद
-
गैर-शिक्षण पदों की भी मिली मंजूरी
कॉलेज के लिए 14 गैर-शिक्षण पदों को भी मंजूरी दी गई है। इनमें एक प्राचार्य, एक जूनियर लाइब्रेरियन और एक उप-अधीक्षक का पद शामिल है। एक सहायक और दो क्लर्क के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एक आशुलिपिक, एक रेस्टोरर और विज्ञान संकाय के लिए चार जूनियर लेक्चरर सहायक के पद हैं। दो चपरासी के पद भी सृजित किए गए हैं।
-
कॉलेज खुला लेकिन वित्त विभाग से नहीं मिली थी पदों की मंजूरी
जिला मुख्यालय कॉलेज को लेकर लंबे समय से मांग चली आ रही थी। वर्ष 2023 में शुरुआत की गई और कला संकाय में 240 और वाणिज्य संकाय में 80 सीटें है। लेकिन यहां वित्त विभाग से पदों की स्वीकृति न मिलने से अस्थाई शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई। हालात ये रहे कि विद्यार्थियों ने दाखिला लिया लेकिन शिक्षक न होने के कारण कई विद्यार्थी कॉलेज छोड़ने को मंजूर हुए। हालांकि कॉलेज को अभी स्थाई जगह का भी इंतजार है। डाइट मताना में अस्थाई रूप से कक्षाएं चल रही है।
-
अगले सत्र से शुरू हो सकता है विज्ञान संकाय
राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों की स्वीकृति मिल गई है। अब यहां पर स्थाई नियुक्ति हो पाएगी। विज्ञान संकाय के लिए भी शिक्षकों की मंजूरी मिली है। अगले सत्र से विज्ञान संकाय शुरू होने की उम्मीद है।

-
राजकीय महाविद्यालय की सबसे बड़ी मांग पूरी हुई है। अब यहां पर स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति हो पाएगी और विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। नया सत्र शुरू होने के साथ ही सरकार ने पदों की मंजूरी देकर विद्यार्थियों को सौगात दी है।
- डॉ. विवेक भारती, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed