फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government college of the district headquarters will be built on 8 acres near the new bus stand on Hisar Road.

Fatehabad News: हिसार रोड पर नए बस स्टैंड के पास 8 एकड़ में बनेगा जिला मुख्यालय का राजकीय महाविद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Government college of the district headquarters will be built on 8 acres near the new bus stand on Hisar Road.
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय का राजकीय महाविद्यालय हिसार रोड पर नए बस स्टैंड के साथ लगती हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर बनने की उम्मीद जगी है। इसके लिए आठ एकड़ जमीन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रशासन के इस प्रस्ताव की फाइल उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण वीरवार को अपने साथ लेकर गए हैं। वह भोड़ियाखेड़ा महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में विधायक दुड़ाराम के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय को मंजूरी दी थी। मौजूदा समय में नए महाविद्यालय की कक्षाएं भी भोड़ियाखेड़ा महाविद्यालय में लगाई जा रही है। नए बस स्टैंड के साथ राजकीय महाविद्यालय बनने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को यातायात संबंधी कोई समस्या नहीं रहेगी। हर रूट की बस महाविद्यालय के पास पहुंचेंगी। न ही विद्यार्थियों के लिए अलग से कोई विशेष बसें लगाने की जरूरत महसूस होगी। इसके अलावा स्टाफ सदस्यों के लिए भी जिला मुख्यालय पर पहुंचना आसान रहेगा।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड के पास 50 एकड़ है एजुकेशन एरिया
प्रशासन के अनुसार नए बस स्टैंड के पास 50 एकड़ जगह एजुकेशनल एरिया के लिए छोड़ी हुई है। इस जगह में से आठ एकड़ जमीन नए महाविद्यालय के लिए दी जाएगी। प्रशासन की ओर से जमीन का प्रपोजल तैयार करने के लिए जिला राजस्व अधिकारी, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर की कमेटी बनाई गई थी। पहले कमेटी ने नए बस स्टैंड के पास की इस जमीन के अलावा गांव बरसीन व सेक्टर 10-11 की जमीन का प्रपोजल भेजा था। मगर इस बार सिर्फ नए बस स्टैंड के साथ की जमीन का प्रपोजल ही भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल का मैदान, ऑडिटोरियम सहित होंगी कई सुविधाएं
अधिकारियों के अनुसार अगर महाविद्यालय का भवन बहुमंजिला बनाया गया तो उसमें स्टाफ सदस्यों के लिए क्वार्टर भी बनाए जा सकेंगे। वहीं, महाविद्यालय में शैक्षणिक भवनों के अलावा ऑडिटोरियम, खेल मैदान तक की सुविधा रहेगी। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाओं की भी बढ़ोतरी की जा सकेगी।


जिला मुख्यालय के नए राजकीय महाविद्यालय को नए बस स्टैंड के साथ लगती जमीन पर बनाने का प्रस्ताव अतिरिक्त मुख्य सचिव लेकर गए हैं। पूरी उम्मीद है कि यह प्रस्ताव सिरे चढ़ेगा। इस जगह पर महाविद्यालय बनने से विद्यार्थियों को यातायात संबंधी समस्या भी नहीं रहेगी।
- डॉ. राजेश मेहता, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed