{"_id":"57a786354f1c1b2f1a2b940b","slug":"good-news-construction-road-tohana-pwd-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में 18 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में 18 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें
ब्यूरो/ अमर उजाला, टोहाना
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
dehradun road become dangerous in rainy season
- फोटो : amar ujala
लोकनिर्माण विभाग की ओर से लगभग 18 करोड़ की लागत से टोहाना शहर में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे वाहन चालकों को परेशानियों से निजात मिलेगी। सड़कों के इस निर्माण कार्य में डांगरा रोड, भूना रोड, दमकोरा रोड, सिंबल रोड आदि प्रमुख सड़कें प्रमुख हैं।
7 करोड़ की लागत से बनेगा दुर्गा कालेज रोड
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राहुल चहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ से दुर्गा कालेज रोड को लगभग सात करोड़ की लागत से फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसका कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। दुर्गा कालेज के बाद निर्माणाधीन नई अनाज मंडी तक रोड को सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा बरसाती पानी के नाले और फुटपाथ भी बनाए जाएंगे।
भूना रोड स्थित पुन्नी फैक्टरी तक रोड को सीसी बनाने और उसके बाद गांव चंदड़ तक लगभग सवा करोड़ की लागत से तारकोल की सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है। दमकौरा रोड व सिंबल रोड पर भी निर्माण कार्य शुरू करवाया जाना है। डांगरा रोड पर बस स्टैंड के सामने सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ कुल 30 सड़कें हैं, जिनका निर्माण कार्य लगभग दो महीने के भीतर शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाईपास के लिए भी राशि मंजूर
एसडीओ राहुल चहल ने बताया कि रतिया रोड को हिसार रोड से मिलाने वाले प्रमुख बाईपास रोड के निर्माण के लिए भी सरकार से लगभग 43 करोड़ की राशि मंजूर हो चुकी है। इसमें लगभग 16-17 करोड़ रुपये की राशि निर्माण पर और बाकी की राशि भूमि अधिग्रहण व अन्य मुआवजों के रूप में वितरित की जाएगी।