फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Goldsmith society demonstrated at the Mini Secretariat

Fatehabad News: स्वर्णकार समाज का लघु सचिवालय में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी

Fri, 24 Jan 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Goldsmith society demonstrated at the Mini Secretariat
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के मेनगेट के बाहर उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे स्वर्णकार सभा के सदस्य
फतेहाबाद। भूना स्वर्णकार समाज ने शुक्रवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने सीआईए स्टाफ के पूर्व प्रभारी कपिल सिहाग के खिलाफ एक स्वर्णकार के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने, रुपये मांगने, रुपये ऐंठने सहित कई संगीन आरोप जड़े। साथ ही पुलिस पर उनकी शिकायत पर कार्रवाई न करने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


लोगों ने डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया और कार्रवाई की मांग की। भूना के स्वर्णकार नरेश ने बताया कि वर्ष 2023 अप्रैल माह में तत्कालीन सीआईए प्रभारी कपिल सिहाग अपनी टीम के साथ सादे कपड़ों में भूना में उनकी दुकान पर आए और आते ही उनके सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली। इसके बाद उनकी दुकान से 2 लाख रुपये ले लिए और उसे अवैध हिरासत में अपने साथ सीआईए स्टाफ फतेहाबाद में ले आए।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि कई देर तक उसे वहां रखा और उसकी तलाशी के दौरान उससे 40 हजार रुपये फिर ले लिए। बाद में उसे भूना थाना लाए और उससे रुपयों की डिमांड की, रुपये न देने पर उस पर झूठा मामला डालने की धमकी दी गई। आरोप है कि सुबह उसे पता चला कि उस पर क्रिकेट बुकी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में उसने एसपी को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर सितंबर माह में डीएसपी से मिले। कार्रवाई न होने पर राज्य पुलिस विभाग को शिकायत भेजी। जिसके आधार पर विभाग ने दोनों पक्षों की कॉल रिकॉर्डिंग निकाली और पुलिस के पास सर्च वारंट भी नहीं मिला। उसने बताया कि इसके बावजूद शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।


ज्ञापन लेने के तरीके पर जताया असंतोष

इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे स्वर्णकार समाज के प्रधान गुरदीप चड्डा ने बताया कि स्वर्णकार समाज ने उपायुक्त को ज्ञापन लेने के लिए नीचे बुलाया था। लेकिन उपायुक्त ने हमें अपने कार्यालय में ही बुला लिया। जिसके बाद केवल दो ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। उपायुक्त का ज्ञापन लेने का तरीका स्वर्णकार समाज को ठीक नहीं लगा, जिससे वह संतुष्ट नहीं है। ऐसे में स्वर्णकार समाज को प्रशासन से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन फिर स्वर्णकार समाज की ओर से प्रशासन को न्याय करने के लिए एक सप्ताह का समय दे रहे हैं। अगर इसके बाद भी न्याय नहीं मिला स्वर्णकार समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed