फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   gold, fraud, rupees, fatehabad

सस्ते सोने के चक्कर में गवाए 26 लाख

Tue, 06 Aug 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
gold, fraud, rupees, fatehabad
टोहाना। सस्ता सोना दिलाने के नाम पर एक ठग द्वारा किसान के साथ करीब 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। टोहाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर राजस्थान के बीकानेर निवासी अजीत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रामप्रकाश ने बताया कि अजीत करीब 10/11 माह पहले उसके पास आया और उसे सस्ता सोना लाकर देने का लालच दिया। रामप्रकाश ने बताया कि वह अजीत के लालच में आया और उसे 26 लाख रुपये दे दिए, लेकिन जब उसने कुछ दिन बाद उससे सोना मांगा तो वह आनाकानी करने लगा और रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रामप्रकाश की शिकायत पर अजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed