फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gold and silver prices fall, providing relief to customers during wedding season

Fatehabad News: सोने-चांदी के रेट में आई गिरावट, शादी सीजन में ग्राहकों को मिली राहत

Mon, 27 Oct 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices fall, providing relief to customers during wedding season
शहर के एसबीआई रोड पर ​स्थित विशाल ज्वैलर्स पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
फतेहाबाद। 2 नवंबर से शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत से ठीक पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। इस गिरावट से उन परिवारों को भारी राहत मिली है, जिनके घरों में आगामी दिनों में विवाह समारोह होने हैं।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से दिवाली तक सोने व चांदी के रेटों में काफी तेजी दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब फिर से गिरावट आने के कारण बाजार में खरीदारी की रौनक लौट आई है और सर्राफा बाजार में खरीदारी को लेकर अचानक तेजी देखने को मिली है। अक्तूबर माह में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। लेकिन अब आई इस कमी से ग्राहकों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव करीब एक लाख 20 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव एक लाख 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले एक सप्ताह में सोने के रेट में करीब 12 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी के रेट में करीब 45 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

बाजार में लौटी रौनक, सराफा कारोबारियों को राहत

सोने व चांदी के रेट में कमी आते ही सराफा बाजार की सुस्ती खत्म हो गई है। जिले भर की सर्राफा दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दुकानदारों का कहना है कि ऊंचे भाव के चलते लोग काफी परेशान थे, जब से कीमत में कमी आई है, तब से खरीदारी में जबरदस्त उछाल आया है। शहर के एसबीआई रोड पर स्थित विशाल ज्वैलर्स के संचालक साहिल असीजा ने बताया कि पिछले हफ्ते सोने व चांदी के भाव अब तक के सबसे ऊंचे थे, जिससे ग्राहक सिर्फ जरूरी खरीदारी कर रहे थे। अब सोने और चांदी दोनों के रेट में अच्छी गिरावट आई है। यह शादी सीजन की शुरुआत है और लोगों को इस राहत का फायदा मिल रहा है। रेट कम होने के कारण अब लोग हल्के गहनों के साथ-साथ भारी गहनों की भी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed