फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   gita jayanti, festival, preparation, dc visit, fatehabad

भव्य ढंग से मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव : डीसी

Wed, 04 Dec 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
gita jayanti, festival, preparation, dc visit, fatehabad
जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों के लिए समारोह स्थल का निरीक्षण करते उपायुक्त धीरेन् - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक मनोहर मेमोरियल के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में प्रदर्शनी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकारों की प्रस्तुति, गीता संगोष्ठी सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से गीता संदेश दिया जाएगा। उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को समारोह स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिलावासियों से भी अनुरोध किया कि वे इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग आयोजन के लिए नोडल अधिकारी बनाया है और उन्हें सभी प्रबंध समय से पूर्व करने के निर्देश दिए है। उपायुक्त ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे गीता जयंती महोत्सव के लिए समय रहते तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय महोत्सव का शुभारंभ 6 दिसम्बर को 12 बजे प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 6 दिसंबर को सायं 6 बजे तक तथा 7 व 8 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक श्रीमद्भागवत गीता पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा जिसमें आमंत्रित विद्वान गीता सार पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
इसके अलावा सायंकाल सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 7 दिसंबर को प्रदर्शनी के अलावा बाद दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक श्रीमदभगवदगीता का जीवन में महत्व विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा और सायं 4.30 बजे से 6.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 8 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेमिनार, दोपहर 12 बजे से 12.15 तक ग्लोबल चैंटिंग आयोजित होगी। दोपहर 2 बजे जिला में शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य स्थानों से होते हुए मनोहर मेमोरियल कॉलेज पर संपन्न होगी। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed