फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girls reached Pradhan with complaint, said- Stray dogs in the street, get them caught

Fatehabad News: प्रधान के पास शिकायत लेकर पहुंची युवतियां, बोलीं- गली में आवारा कुत्ते, इन्हें पकड़वाइए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Girls reached Pradhan with complaint, said- Stray dogs in the street, get them caught
फतेहाबाद। शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने व टीकाकरण के लिए नगर परिषद और पशुपालन विभाग आपस में सिर्फ चिट्ठी-चिट्ठी खेल रहे और लोग परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को दोपहर को कुत्तों से तंग होकर दो युवतियां शिकायत लेकर नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के पास पहुंचीं।
विज्ञापन

सुंदर नगर निवासी युवतियों ने शिकायत दी कि गली में कुत्तों का झुंड है जो कि आने-जाने वालों को तंग करते हैं और रात को भौंकते रहते हैं और यहां तक कि सोने नहीं देते। नगर परिषद द्वारा इन्हें पकड़ा जाए। नगर परिषद प्रधान ने तुरंत सफाई ब्रांच के कर्मचारियों को बुलाकर कुत्तों को पकड़कर शहर से बाहर छोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दोबारा पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए। बता दें कि नगर परिषद प्रधान ने पशुपालन विभाग के उप निदेशक को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कुत्तों का टीकाकरण किया जाए। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. सुखविंद्र का कहना है कि वह डॉक्टर और वैक्सीन उपलब्ध करवा सकते है जगह और पकडऩे की व्यवस्था नगर परिषद को करनी होगी।
विज्ञापन



नहीं है पालतू कुत्तों के पंजीकरण का ब्योरा
नगर परिषद के पास पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड होना चाहिए। लेकिन अहम बात यह है कि अभी तक किसी भी पालतू कुत्ते का पंजीकरण नगर परिषद कार्यालय में नहीं हुआ है। नगर परिषद ने रिपोर्ट तैयार कर रखी है जिसमें आवारा कुत्तों की संख्या 192 दर्ज की गई है। यहां तक कि नगर परिषद द्वारा जो रिपोर्ट तैयार हुई है उसमें ये भी कहा गया है कि उनके पास ऐसी जगह नहीं है जहां पर इन कुत्तों रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 15 से 20 लोग हो रहे शिकार
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रोजाना 15 से 20 लोग कुत्तों के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे रहे है। कुत्ते के काटने पर अस्पताल में एंटी रेबीज के चार टीके लगाए जाते हैं।

-----------------------------
नगर परिषद कार्यालय में युवतियां उनके पास शिकायत लेकर आई थी कि सुंदर नगर में आवारा कुत्तों से तंग है। शहर में अन्य जगहों पर भी ये ही समस्या है। सफाई ब्रांच कर्मचारियों को पकडऩे के निर्देश दिए है। पशुपालन विभाग को भी पत्र लिखा जा चुका है।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed